कोंडागांव जिले को मिला दो महतारी सदन की सौगात

मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य स्तरीय महतारी सदन शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से किया लोकार्पण

कोंडागांव, 23 सितम्बर 2025/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिला के मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेली बड़ी में राज्य स्तरीय महतारी सदन शुभारंभ कार्यक्रम में पूरे राज्य के 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया, जिसमें कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव और ग्राम बहीगांव के महतारी सदन भवन शामिल है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहे।
महतारी सदन भवन के लोकार्पण अवसर पर केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आ आयोजन किया, जिसमें कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, पूर्व विधायक श्री सेवक राम नेताम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नंदनी पोटाई और स्थानीय जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में महतारी सदन जामगांव भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई दिशा
महतारी सदन योजना के लोकार्पण भवन महिलाओं के लिए सम्मान और आत्मनिर्भरता के नए केंद्र बनेंगे। यह महतारी सदन छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों की शक्ति और क्षमता को समाज में नई पहचान देंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने संवाद कर शासन की योजनाओं के लाभ के बारे में फीडबैक लिया और कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपने बच्चियों का सुकन्या समृद्धि योजना अंतर्गत अवश्य खाता खुलवाएं। साथ ही श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए श्रम पंजीयन कराने, सहित लघु खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाकर आगे बढ़ने के लिए हर संभव मदद की जाएगी।
पूर्व विधायक श्री सेवक राम नेताम ने कहा कि आज नवरात्रि के शुभ अवसर पर नारी सशक्तिकरण की दिशा में महतारी सदन का शुभारंभ एक महत्वपूर्ण कदम है। नारी सशक्तिकरण से ही हमारा समाज, राज्य और राष्ट्र सशक्त होगा। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नंदनी पोटाई ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महतारी सदन शुभारंभ पर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री बिहारी लाल शोरी, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक, जनपद पंचायत सीईओ श्री अनुराग सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला स्तरीय नक्सल पीड़ित पुनर्वास कमेटी की बैठक सम्पन्न

Tue Sep 23 , 2025
नक्सल पीड़ित प्रकरणों में सहायता राशि की स्वीकृति उत्तर बस्तर कांकेर, 23 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय नक्सल पीड़ित पुनर्वास कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नक्सली हत्या के प्रकरणों में आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति, नक्सली आगजनी में संपत्ति नुकसान […]

You May Like

Breaking News

advertisement