हरियाणा सरकार के सूचना जनसंपर्क विभाग के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट (प्रेस) कुलदीप राठी को मिलेगा 25वां उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

नई दिल्ली,14 अगस्त : हरियाणा सरकार के सूचना जनसंपर्क विभाग में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट (प्रेस) के रूप में सेवाएं दे रहे वरिष्ठ अधिकारी कुलदीप राठी को 25 वें उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उनका नामांकन उन्नत भारत संगठन के सदस्य वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक द्वारा किया गया तथा चयन राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अखिल प्रेम नाथ द्वारा किया गया है।
कुलदीप राठी ने अपनी स्नातक एवं बी.एड. की शिक्षा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक (हरियाणा) से प्राप्त की। उन्होंने 1999 में सूचना जनसंपर्क विभाग, हरियाणा सरकार में क्लर्क के रूप में सेवा आरंभ की।
2011 तक आर.पी.एल.ओ. कार्यालय रोहतक में कार्यरत रहने के बाद मार्च 2011 में उन्हें हरियाणा भवन, नई दिल्ली में सहायक पद पर स्थानांतरित किया गया।
2019 में प्रेस फैसिलिटी असिस्टेंट (PFA), 2020 में प्रोडक्शन इंचार्ज तथा 2023 में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट के पद पर पदोन्नत हुए। वर्तमान में वे हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में सुपरिंटेंडेंट (प्रेस) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।
अपने लंबे कार्यकाल में कुलदीप राठी ने अनेक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस, राज्य स्तरीय समारोह, सार्वजनिक सभाएँ और माननीय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा संचालित बैठकों को कवर किया है, विशेषकर दिल्ली में पदस्थापना के दौरान विभिन्न मीडिया प्रतिनिधियों के साथ कार्य किया।
25 वें उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान के राष्ट्रीय संरक्षकों में पद्मश्री विजय कुमार चोपड़ा, न्यायमूर्ति कैलाश गम्भीर, गिरीश चंद्र शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार, संस्थापक भेदी नज़र ग्रुप), वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक (वरिष्ठ पत्रकार एवं संगठन सचिव षडदर्शन साधुसमाज), डॉ. एस.एम. रहेजा (मेडिकल विंग संरक्षक), राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुषमा नाथ एवं राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अखिल नाथ शामिल हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने किया ध्वजारोहण

Fri Aug 15 , 2025
मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का किया वाचन जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजन और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित हुआ जिला स्तरीय मुख्य समारोह जांजगीर-चांपा, 15 अगस्त […]

You May Like

advertisement