कुरुक्षेत्र के अनिल धीमान को इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डिफेंडर्स में राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया गया

कुरुक्षेत्र (अमित) 14 जनवरी : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डिफेंडर्स ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी अनिल धीमान को संगठन में राष्ट्रीय सलाहकार (नेशनल एडवाइजर – इंडिया) के पद पर नियुक्त किया है।
संस्था द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार अनिल कुमार को राष्ट्रीय बोर्ड – इंडिया के अंतर्गत यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें उन्हें देशभर में मानवाधिकारों के संरक्षण, सामाजिक न्याय और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्यों में मार्गदर्शन देने की भूमिका निभानी होगी। इस अवसर पर अनिल धीमान ने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा और समाज के कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के लिए कार्य करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने संस्था द्वारा जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से इस दायित्व का निर्वहन करेंगे। माननीय वैश्विक अध्यक्ष सुभ्रांशु पटनायक द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि अनिल धीमान को संगठन की नीतियों और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार घोषणाओं के अनुरूप कार्य करने का दायित्व सौंपा गया है। शीघ्र ही उन्हें संगठन का आधिकारिक पहचान पत्र और जॉइनिंग किट प्रदान की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी के उपलक्ष्य में अमृतवेला सदस्यों ने किया भजन कीर्तन

Wed Jan 14 , 2026
माघ के पुरे महीने अमृत ब्रह्ममुहूर्त में स्नान, भजन, जप तप बहुत लाभकारी- सचिन नारंग फिरोजपुर 14 जनवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

advertisement