लोक कलाओं से सज रहा ब्रह्मसरोवर का कुन्ती घाट, कलाकार बिखेर रहे सांस्कृतिक छटा

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 27 नवम्बर : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान ब्रह्मसरोवर के विभिन्न क्षेत्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर्यटकों का मनोरंजन कर रहे हैं। जहां एक ओर मुख्य पंडाल में प्रतिष्ठित कलाकार अपने हुनर का जादू दिखा रहे हैं। वहीं सरोवर के अलग-अलग घाटों पर लोक कलाकार भी अपनी कला के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। इसी कड़ी में ब्रहमसरोवर के कुन्ती घाट पर हरियाणा कला परिषद के सौजन्य से प्रत्येक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हरियाणवी नृत्य, भजन, रागनी, नुक्कड़ नाटक तथा हास्य प्रस्तुतियों के साथ लोगों का मनोरंजन किया जा रहा है। हरियाणा कला परिषद के निदेशक नागेंद्र शर्मा ने बताया कि गीता महोत्सव के पहले दिन अमित मथाना और उनके कलाकारों ने भजन व रागनी के माध्यम से अपनी प्रतिभा को दिखाया। वहीं सीमा अहेरिया ने नृत्यों, विशाल टांक ने नुक्कड़ नाटक तथा गुलाब किरमच ने हास्य रस से लोगों का मनोरंजन किया। इसी श्रृंख्ला में राकेश रत्नाकार ने नृत्य नाटिका, विक्रम सिरोहीवाल के भजन तथा विक्रम सिंह के नुक्कड़ नाटक ने कार्यक्रम को चार चांद लगाए। इसके अलावा हास्य कलाकार शिवकुमार किरमच की हास्य चुटकियों तथा व्यंग्यों ने लोगों को खूब गुदगुदाया। बेहतरीन अदायगी और हाजिर जवाबी का सुंदर परिचय देते हुए शिवकुमार किरमच ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। डा. अमरजीत कौर की टीम द्वारा कत्थक और हरियाणवी नृत्यों की प्रस्तुतियों को भी दर्शकों की खूब सराहना मिली। इतना ही नहीं विकास रल्हन के भजनों पर लोग झूमते नजर आए। मंच का संचालन विकास शर्मा द्वारा किया गया। एक दिसम्बर तक चलने वाले इन कार्यक्रमों में हरियाणा के विभिन्न हिस्सों से कलाकार आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण का एक दिवसीय गोवा दौरा

Fri Nov 28 , 2025
चंडीगढ़, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 27 नवंबर : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार को पणजी पहुंच गोवा का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गोवा विधान सभा परिसर और सिविल सचिवालय भी देखा।इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. गणेश गांवकर और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से […]

You May Like

advertisement