कुरुक्षेत्र :पुलिस कर्मियों को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों के बारे में दी जानकारी

कुरुक्षेत्र (प्रमोद कौशिक) 18 दिसंबर : जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुरुक्षेत्र दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज के निर्देशानुसार एडीआर सेंटर, कुरुक्षेत्र में स्वीकार, न्याय और सम्मान (ट्रांसजेंडर्स हेतु अभियान) के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला के दौरान रिसोर्स पर्सन प्रीति भारद्वाज द्वारा पुलिस कर्मियों को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा उनके प्रति समानता, गरिमा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इसके अतिरिक्त उपस्थित पुलिस कर्मियों को ड्रग्स फ्री हरियाणा मिशन, बाल विवाह मुक्त अभियान के संबंध में भी जागरूक किया गया, जिसमें इन अभियानों के उद्देश्यों, कानूनी प्रावधानों तथा इनके प्रभावी क्रियान्वयन में कानून प्रवर्तन एजेंसियों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में विभिन्न विभागों से आए पुलिस कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।




