कुरुक्षेत्र :पुलिस कर्मियों को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों के बारे में दी जानकारी

कुरुक्षेत्र (प्रमोद कौशिक) 18 दिसंबर : जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुरुक्षेत्र दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज के निर्देशानुसार एडीआर सेंटर, कुरुक्षेत्र में स्वीकार, न्याय और सम्मान (ट्रांसजेंडर्स हेतु अभियान) के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला के दौरान रिसोर्स पर्सन प्रीति भारद्वाज द्वारा पुलिस कर्मियों को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा उनके प्रति समानता, गरिमा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इसके अतिरिक्त उपस्थित पुलिस कर्मियों को ड्रग्स फ्री हरियाणा मिशन, बाल विवाह मुक्त अभियान के संबंध में भी जागरूक किया गया, जिसमें इन अभियानों के उद्देश्यों, कानूनी प्रावधानों तथा इनके प्रभावी क्रियान्वयन में कानून प्रवर्तन एजेंसियों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में विभिन्न विभागों से आए पुलिस कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र:घने कोहरे के कारण कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का समय बदला

Fri Dec 19 , 2025
कुरुक्षेत्र (अमित) 18 दिसंबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार घने कोहरे, कम दृश्यता व खराब मौसम के कारण परीक्षाओं के समय में संशोधन किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 19 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होने वाली सभी विश्वविद्यालय परीक्षाओं के आरंभ […]

You May Like

advertisement