![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220928-WA0036-1024x473.jpg)
कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया विधि विभाग के ई-न्यूज लैटर का विमोचन।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र, 28 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बुधवार को विधि विभाग के ई-न्यूज लैटर का विमोचन किया।
इस मौके पर बोलते हुए कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि इस न्यूज लैटर में विधि विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां, आयोजित कार्यशाला, अन्य गतिविधियों का संकलन तथा विभाग में आए गणमान्य व्यक्ति का ब्यौरा संकलित किया गया है जो विधि विभाग में आयोजित गतिविधियों का आईना है। इसके लिए उन्होंने विधि विभाग के डीन प्रो. अमित लूदरी को बधाई दी।
विधि विभाग के डीन प्रो. अमित लूदरी ने कहा कि इस ई-न्यूज लैटर में विधि संकाय के सदस्यों द्वारा प्रकाशित 22 पब्लिकेशन, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 25 कांफ्रेंस तथा 10 शोधार्थियों को पीएचडी डिग्री की सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि यह न्यूज लैटर विधि विभाग के संकाय सदस्यों, शोधर्थियों, विद्यार्थियों तथा विधि विभाग के बारे में जानकारी लेने वालों के लिए लाभदायक होगा क्यांकि उन्हें विधि विभाग में आयोजित सभी गतिविधियों के बारे में पूर्ण जानकारी इस ई-न्यूज लैटर से मिलेगी।
इस मौके पर कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. मंजूला चौधरी, डीन रिसर्च एंड डेवलेपमेंट प्रो. पवन शर्मा, डीन कला एवं भाषा संकाय प्रो. ब्रजेश साहनी मौजूद थे।