कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया लॉ फेस्ट की विवरणिका का विमोचन

कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया लॉ फेस्ट की विवरणिका का विमोचन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 15 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने मंगलवार को विधि विभाग के तीन दिवसीय विधि उत्सव (लॉ फेस्ट) की विवरणिका का विमोचन किया। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विवरणिका का विमोचन करते हुए छात्रों को विधिक शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। यह उत्सव छात्रों के लिए विधिक ज्ञान, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का समन्वय प्रस्तुत करता है।
विधि संकाय की अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष प्रो. प्रीति जैन ने बताया कि तीन दिवसीय विधि उत्सव (लॉ फेस्ट)’ का आयोजन 16 से 18 अप्रैल 2025 तक किया जा रहा। उन्होंने बताया कि विधि उत्सव के अंतर्गत कई विधिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएगी, जिनमें प्रमुख इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता जिसमें 15 टीमों ने पंजीकरण कराया है। प्रतिभागी छात्र न्यायिक प्रक्रिया की व्यवहारिक प्रस्तुति देंगे। प्रो. प्रीति जैन ने बताया कि वृद्धाश्रम एवं अनाथालय का भ्रमण,विधि विभाग के छात्र सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत इन स्थलों का दौरा करेंगे और वहां निवास कर रहे लोगों के साथ संवाद स्थापित करेंगे। नुक्कड़ नाटक पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें समाज को हरित भविष्य की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया जाएगा। ला फेस्ट का समापन समारोह 18 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे।
इस अवसर पर प्रो. महाबीर रंगा, डॉ. प्रोमिला, डॉ. प्रियंका, डॉ. अंजू, डॉ. आरुषि मित्तल, डॉ. पूजा, डॉ. प्रीति भारद्वाज आदि मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुई भगवान श्री राम भक्त वीर हनुमान की पूजा

Tue Apr 15 , 2025
श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुई भगवान श्री राम भक्त वीर हनुमान की पूजा। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। हर धरती पर की गई पूजा एवं तपस्या का अपना महत्व होता है : महंत जगन्नाथ पुरी। कुरुक्षेत्र, 15 अप्रैल : मारकंडा नदी के तट पर स्थित श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार […]

You May Like

Breaking News

advertisement