श्रमिक सम्मेलन का किया गया आयोजन

श्रमिक सम्मेलन में हितग्राहियों को दिया गया 78 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि

 जांजगीर-चांपा 15 फरवरी 2023/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के ज़्यादा से ज़्यादा लाभ हितग्राहियों को मिल सके इसी उद्देश्यों की पूर्ति हेतु हरप्रसाद साहू सदस्य, श्रम कल्याण मण्डल छत्तीसगढ़ शासन के संयोजन में स्थानीय न्यू सर्किट हाउस जाँजगीर में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। श्रमिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के अंतर्गत 320 हितग्राहियों को 64 लाख रुपये और निर्माण श्रमिक मृत्यु पश्चात और दिव्यांग सहायता योजना के तहत 14 हितग्राहियों को 14 लाख रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया। इस दौरान श्रम कल्याण मंडल द्वारा संचालित कल्याण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम को श्रम कल्याण सदस्य द्वय नवीन सिंह और सारिक़ रईस ख़ान, नगर पालिका जाँजगीर नैला अध्यक्ष, भगवान दास गढ़ेवाल, राघवेंद्र कुमार सिंह घनश्याम पाणिग्रही श्रम पदाधिकारी जाँजगीर, शैलेंद्र तिवारी श्रम कल्याण निरीक्षक ने संबोधित किया। मंच का सफल संचालन रफीक सिद्दकी और आभार प्रदर्शन लोकेश साहू निज सचिव अध्यक्ष श्रम कल्याण मण्डल ने किया।
       इस अवसर पर राहुल पटेल सहायक संचालक औद्योगिक सुरक्षा एवम् स्वास्थ्य, सर्वश्री परौहा, विवेक सिसोदिया, संतोष शर्मा, पप्पू महाराज, ब्यास कश्यप, चूड़ामणि राठौर, शिशिर द्विवेदी, राम विलास राठौर, प्रशांत शर्मा, देव कुमार पांडे, बजरंग शर्मा, कमल काका, महारथी बघेल, खेड़ू कँवर, अविनाश साहू,अजीत सिंह राणा, शत्रुहन महंत, देवेश सिंह, परमेश्वर निर्मले, उत्तम पाटले, ऋषि उपाध्याय, हर्षवर्धन सिंह, द्वारिका प्रसाद यादव, रतन यादव, संतोष यादव, गगन गुरुद्वान उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>समय-सीमा की बैठक में सभी विभागीय अधिकारी साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट के साथ होवे उपस्थित - कलेक्टर</strong>

Wed Feb 15 , 2023
सभी अधिकारी विभागीय कार्यों सहित फील्ड में चल रहे कार्यों का करें नियमित निरीक्षण – कलेक्टर कलेक्टर ने अभियान चलाकर राजस्व के लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के दिए निर्देश सभी पात्र नागरिकों का तेजी से आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के दिए निर्देश  जांजगीर-चांपा 15 फरवरी 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा […]

You May Like

Breaking News

advertisement