चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर लड्डू बांट किया खुशी का इजहार

चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर लड्डू बांट किया खुशी का इजहार।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र : चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर सतयुग दर्शन चैरिटेबल डिस्पेंसरी एवं लैब शीला नगर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया गया। डिस्पेंसरी के चिकित्सक डा. विष्णु दत्त शर्मा ने चंद्रयान-3 मिशन पर कहा कि चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरना देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। कहा कि डिस्पेंसरी का सारा स्टॉफ सुबह ही चंद्रयान-3 की लैंडिंग की प्रतीक्षा में था। शाम को चं्रद्रयान की चांद पर लैंडिंग होते ही सभी की प्रतिक्षा समाप्त हुई। सभी इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बन गए। डा. विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। देश के वैज्ञानिकों ने भारत का नाम रोशन किया है। इसके लिए सभी वैज्ञानिक बधाई के पात्र है। इस अवसर पर डा.खुशबू, डा. कोमल, डा. मीना, निशा, हेमंत, सुमन, राजू, स्वीटी, काजल मौजूद रहे।
लड्डू बांटकर खुशी का इजहार करते सतयुग दर्शन चैरिटेबल डिस्पेंसरी के चिकित्सक व स्टॉफ सदस्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पत्रकार संजय भुटानी ने कराटे खिलाडियों को मैडल पहनाकर किया सम्मानित

Thu Aug 24 , 2023
वरिष्ठ पत्रकार संजय भुटानी ने कराटे खिलाडियों को मैडल पहनाकर किया सम्मानित। ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। हांसी 23 अगस्त : सुप्रीम अकादमी ऑफ़ स्पोर्ट्स एंड कराटे व कराटे प्लेनेट द्वारा आज यहां एम. एम. इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय ओपन कराटे चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में […]

You May Like

Breaking News

advertisement