लगन तुम से लगा बैठे, जो होगा देखा जाएगा….भजन पर झूमे श्रद्धालु

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित।

कुरुक्षेत्र,19 फरवरी : सलारपुर रोड़ स्तिथ श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। प. कुलदीप शर्मा ने बताया कि यह आयोजन मंदिर संचालक आचार्य महेश भारद्वाज के सान्निध्य में श्रवण बंसल परिवार द्वारा करवाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त श्री श्याम पूजन में शामिल हुए। संकीर्तन में गायक सतपाल खुराना ने लगन तुम से लगा बैठे, जो होगा देखा जाएगा….., लो आ गया अब तो श्याम, मैं शरण में तुम्हारी……, श्रद्धा बिन श्याम मिले नहीं ये जान ले प्यारे, है भाव का भूखा सांवरिया पहचान ले प्यारे…… और हम तो बाबा के भरोसे चलते है…… इत्यादि भजनों की प्रस्तुति दी। साथ ही अन्य श्रद्धालुओं ने भी बारी-बारी से भजन सुनाए। इसके पश्चात श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। संकीर्तन के बाद भंडारा किया गया। खाटू श्याम जी की आरती में डा. तुलसी सरदाना, रामकुमार सिंगला, रामपाल शास्त्री, राहुल कौशिक, बंटी राजावत, रमेश जांगड़ा, युवराज, सोनू, प्रवीण सिंगला, विशाल, सन्नी मित्तल, शिवकुमार शर्मा, नमन, अशोक, राजेंद्र, विपिन, विभु, हरगंगा देवी, प्रियंका, ऊषा, निशा, सुदेश व सारिका आदि शामिल रहे।
श्री खाटू श्याम संकीर्तन की आरती करते श्यामप्रेमी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नामांकन की प्रक्रिया पूरी, जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 28 फरवरी को

Wed Feb 19 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 28 फरवरी को होंगे बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के कार्यालय में विभिन्न पदों के लिए नामांकन लिए गए हैं। चुनाव अधिकारी सीनियर अधिवक्ता के के कौशिक ने बताया की प्रधान पद के लिए दो नामांकन जबकि वाइस […]

You May Like

Breaking News

advertisement