लालकुआं: सपा के नेता एस के रॉय का कुमाऊँ दौरा,

लालकुआं। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एसके रॉय का कुमाऊं दौरा, समाजवादियों ने पूंजीवादी ताकतों को नेस्तनाबूत करने का लिया संकल्प

लालकुआं (नैनीताल)
रिपोर्ट:- ज़फर अंसारी

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं उत्तराखंड प्रदेश के कोषाध्यक्ष एसके राय ने कुमाऊं दौरे के कार्यक्रम के तहत नैनीताल जनपद के लालकुआं विधानसभा क्षेत्र स्थित राजीव नगर में एक गोष्टी का आयोजन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश महासचिव संजय सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम को संपन्न किया गया। वहीं कद्दावर नेता एसके राय ने जानकारी देते हुए बताया की आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी बड़े पैमाने पर उत्तराखंड में सदस्यता अभियान चला रही है जिसमे कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी भी एसके राय को संगठन ने दी है। उन्होंने प्रदेश के सभी जिले में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाते हुए अभियान की सूची जल्द से जल्द आगामी दिसंबर माह तक उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल तक भेजने के आदेश जारी किए गए हैं। समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ टक्कर देगी। इधर पौड़ी दौड़े पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भी पार्टी को मजबूत करने के लिए बड़े पर सदस्यता महाअभियान में तेजी लाने का पार्टी में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आवाहन किया गया है। इस मौके पर मुख्य रूप से परमहंस कुशवाहा, झारखंडे यादव, उमाशंकर यादव, जफर अहमद, शर्मा प्रसाद यादव आदि नेतागण एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हसौद के पेड़े से तौले गए मुख्यमंत्री

Sun Nov 13 , 2022
 जांजगीर-चाम्पा 13 नवम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जांजगीर आगमन पर सर्किट हाउस जांजगीर मे स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा हसौद के पैडे़ से मुख्यमंत्री को तौला गया। इस अवसर पर चंद्रपुर विधायक श्री राम कुमार यादव, राज्य पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, राज्य शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री […]

You May Like

Breaking News

advertisement