भोरमदेव शक्कर काखाना में रियायती दर पर शक्कर वितरण की अंतिम तिथि 29 नवम्बर

कवर्धा, 22 नवम्बर 2025/ भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित राम्हेपुर कवर्धा में अंशधारी सदस्यों रियायती दर पर शक्कर वितरण किया जा रहा है। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यातिद कवर्धा के पेराई सीजन 2025-26 के संचालन को दृष्टिगत रखते हुए समस्त अंशधारी सदस्यों को रियायती दर पर शक्कर वितरण की अंतिम तिथि 29 नवंबर निर्धारित की गई है। कारखाना प्रबंधन समस्त अंशधारी सदस्यों से अपील करता है कि उक्त तिथि तक शक्कर का उठाव अनिवार्य रूप से कर लेवें। निर्धारित अवधि के बाद अंशधारी सदस्यों को रियायती दर पर शक्कर का वितरण नहीं किया जावेगा। अंशधारी सदस्यों को रियायती दर 30 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से प्रति शेयर 50 किलोग्राम शक्कर प्रदाय किया जा रहा है। अंशधारी सदस्यों को शक्कर प्राप्त करने के लिए शेयर प्रमाण-पत्र की छायाप्रति, पिछले वर्ष 2024 में रियायती दर की मनी रसीद की छायाप्रति, अंशधारी सदस्य की आईडी प्रुफ के रूप में वोटर आईडीकार्ड, आधार कार्ड, ड्रायविंग लाईसेन्स बैंक पास बुक इत्यादि, अंशधारी सदस्य के अधिकृत सदस्य को भेजने की स्थिति में अधिकृत करने संबंधी आवेदन एवं अधिकृत सदस्य का आधार कार्ड, रियायती दर पर 30 रू. प्रति किलो के मान से राशि जमा कर शक्कर प्राप्त करना होगा। रियायती दर पर शक्कर वितरण कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से सांय 04 बजे तक (अवकाश दिवस) को छोड़कर किया जा रहा है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर श्री वर्मा ने धान खरीदी संबंधी शासन के गाइडलाइंस के अनिवार्य क्रियान्वयन के दिए निर्देश

Sat Nov 22 , 2025
कलेक्टर ने ली समिति प्रबंधकों की बैठक, कहा – सुचारू धान खरीदी सुनिश्चित करें कलेक्टर श्री वर्मा ने धान खरीदी संबंधी शासन के गाइडलाइंस के अनिवार्य क्रियान्वयन के दिए निर्देश कवर्धा, 22 नवंबर 2025/ जिले में सुचारू धान खरीदी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने […]

You May Like

advertisement