कोण्डागांव, 14 अगस्त 2025/ राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश हेतु पुनः रिक्त स्थानों के लिये ऑनलाईन आवेदन पत्र 16 अगस्त 2025 रात्रि 11:59 बजे तक आमंत्रित किये जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in से पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के पूर्व अभ्यर्थी उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का भली- भांति अध्ययन कर लें। किसी प्रकार की सहायता या जानकारी से लिये अभ्यर्थी निकटतम शासकीय शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से अथवा उक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। समय-सीमा के पूर्व आवेदक अपने आवेदन पत्र में किसी भी तरह की त्रुटि एवं संस्था, व्यवसाय प्राथमिकता क्रम में सुधार कर लेवें।
पूर्व के आवेदक जो अगली चरण (राउंड) में शामिल होना चाहते है, उन्हें अपने लॉगिन आई.डी. एवं पासवर्ड से लॉगिन कर अपनी प्रोफाइल संस्था/व्यवसाय के प्राथमिकता क्रम का चयन पुनः किया जाना अनिवार्य होगा अन्यथा उन्हें अगले चरण में शामिल नहीं किया जावेगा।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
कोण्डागांव, 14 अगस्त 2025/ जिला कार्यालय कलेक्टर (आबकारी) के द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य शासन के निर्देशानुसार 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर समस्त देशी मदिरा दुकान सी.एस.2 (घघ), विदेशी मदिरा एफ.एल.1 (घघ), विदेशी कंपोजिट मदिरा एफ.एल.1 (घघ-कंपोजिट) एवं देशी/विदेशी मदिरा अहाता तथा एफ.एल.7 सैनिक केन्टीन […]