प्रेरणादायक कहानियाँ सुनना जीवन के लिए जरूरी: मदन लाल निगम

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर अभय द्विवेदी

प्रेरणादायक कहानियाँ सुनना जीवन के लिए जरूरी: मदन लाल निगम

भारत विकास परिषद के संस्कृति सप्ताह मे शिक्षाप्रद कहानी प्रतियोगिता संपन्न

रायबरेली में भारत विकास परिषद के संस्कृति सप्ताह के तीसरे दिन प्रेरणादायक कहानियों पर आधारित शिक्षाप्रद कहानी प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम का उदघाटन भारत विकास परिषद। रायबरेली के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने परिषद द्वारा चलाए जा रहे संस्कार और सेवा कार्यक्रमों की जानकारी भी दिया। मुख्य अतिथि जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष मदन लाल निगम ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि अपने बच्चों को अच्छी सीख देने वाली कहानियाँ अवश्य सुनानी चाहिये, क्योंकि बच्चे कहानियों को जीवन पर्यन्त नहीं भूलते। महिला संयोजक वाणी पांडेय ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जहाँ राइज़िंग चाइल्ड स्कूल की वैष्णवी शुक्ला ने बाजी मारी, वहीं हेमकुंड पब्लिक स्कूल के अनुभव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और सेंट जेम्स स्कूल के आद्विक शुक्ला को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सीनियर वर्ग में टी. एन. मेमोरियल हायर सेकंडरी स्कूल के आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, राइज़िंग चाइल्ड स्कूल के शौर्य प्रताप सिंह और सेंट जेम्स स्कूल की आस्था सिंह को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया तथा दयावती मोदी पब्लिक स्कूल की आद्विका सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में वरिष्ठ पत्रकार शिव मनोहर पांडेय, राजेश मिश्रा और सुनीता सिंह ने निर्णायक मंडल में शामिल होकर प्रतिभागियों को अंक प्रदान किए। सप्ताह संयोजिका विभा श्रीवास्तव ने सप्ताह पर्यंत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दिया। सप्ताह सह-संयोजक उमेश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए परिषद कृत संकल्पित है। कार्यक्रम का संचालन प्रभात श्रीवास्तव और ऊषा त्रिवेदी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम संयोजिका कंचन श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दिया। पूर्व महिला अध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर परिषद के पूर्व क्षेत्रीय संरक्षक डॉ. आर. बी. श्रीवास्तव, प्रांतीय उपाध्यक्ष नवल किशोर बाजपेयी, पूर्व अध्यक्ष राकेश कक्कड़, गजानन खुबेले, राकेश मिश्रा नीलिमा श्रीवास्तव, नागेंद्र बहादुर श्रीवास्तव, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र शुक्ला, पवन श्रीवास्तव, डॉ. अमिता खुबेले, डॉ. चम्पा श्रीवास्तव, राजा राम मौर्य, विजय सिंह, नीलम शर्मा, विनोद दुबे, शशिकांत राय, शिव कुमार गुप्ता, अंजू बाला मौर्य, संध्या रॉय का सहयोग सराहनीय रहा। अंत में सचिव अजय त्रिवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया

Fri Aug 22 , 2025
रायबरेलीरिपोर्ट अभय द्विवेदी रायबरेली के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सोथी गांव में देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां प्राइवेट विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक की साइकिल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि शिक्षक […]

You May Like

Breaking News

advertisement