नन्हे बच्चों ने परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सम्मान में गीतों से व्यक्त की भावनाएं

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जयराम पब्लिक स्कूल परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के लिए कविताओं में व्यक्त किया प्रेम।

कुरुक्षेत्र, 29 मार्च : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सम्मान में श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल एवं जयराम सैनिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का अवतरण दिवस शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के जीवन और उनके द्वारा निरंतर देशभर में किए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों से बच्चों को अवगत कराया। स्कूल प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल, अध्यापिकाओं और बच्चों ने गीतों एवं कविताओं के माध्यम से अपना प्रेम एवं भावनाएं बहुत ही सुंदर तरीके से व्यक्त की। प्रिंसिपल ने कहा कि ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का तेजस्वी व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उनके द्वारा शिक्षा की ज्योति फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। हमें उनके द्वारा दिखाए गए सत मार्ग पर चलने की चेष्टा करनी चाहिए। ईश्वर उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ स्वास्थ्य प्रदान करें। हम सभी ऐसी कामना करते हैं। इस अवसर पर विवेकानंद सदन की अध्यापिकाएं सिमरन, लवली, मनजीत, जश्न बाजवा, रंजना, कविता, मोनिका मेहता, किरण गौड़ इत्यादि भी मौजूद रही।
परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर अध्यापिकाएं एवं बच्चे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र का शानदार परीक्षा परिणाम

Sat Mar 29 , 2025
ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र का शानदार परीक्षा परिणाम। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 29 मार्च : ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र ने कक्षा नर्सरी से 9वीं एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।प्राथमिक कक्षाओं […]

You May Like

Breaking News

advertisement