रायबरेली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का सातवां स्थापना दिवस आज पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया

रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

मो नंबर

  • रायबरेली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का सातवां स्थापना दिवस आज पूरे हर्षोल्लास के

साथ मनाया गया। आज ही के दिन एम्स रायबरेली की स्थापना हुई थी। इस अवसर पर एम्स परिसर में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टरों, कर्मचारियों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के दौरान एम्स की डायरेक्टर डॉ. अमिता जैन ने संस्थान की अब तक की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि कम समय में एम्स रायबरेली ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है और पहले की तुलना में मरीजों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वही डॉ. अमिता जैन ने यह भी कहा कि एम्स को एक आदर्श और पूर्ण रूप से विकसित संस्थान बनने में अभी करीब 20 साल का और समय लगेगा। लेकिन जिस गति से विकास हो रहा है।उससे भविष्य काफी उज्ज्वल है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा से आम लोगों को काफी लाभ मिल रहा है।स्थापना दिवस के अवसर पर एम्स रायबरेली परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ संस्थान की उपलब्धियों पर आधारित कार्यक्रमों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

SIR फार्मो में गड़बड़ी का सपा विधायक राहुल लोधी ने लगाया आरोप

Wed Dec 17 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली: SIR प्रक्रिया के बीच सपा विधायक का बड़ा बयान SIR फार्मो में गड़बड़ी का सपा विधायक राहुल लोधी ने लगाया आरोप SIR फार्म में दिए गए बारकोड में हिन्दू ने नाम की जगह निकल रहे मुस्लिम के नाम- MLA मिस मैच हो रहे अधिकांश SIR के […]

You May Like

advertisement