प्रामाणिक ज़िन्दगी जियो : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 11 मार्च : श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश और समर्थगुरु धारा हिमाचल के ज़ोनल कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि आदरणीय समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया के सान्निध्य में समर्थगुरु धाम में विशेष सिद्धार्थ ध्यान योग कार्यक्रम में 125 लोगों को नाद दीक्षा का आशीर्वाद दिया। सभी साधकों ने दिव्य उत्सव मनाया ।
12 से 14 मार्च 2026 को अमृत योग, सक्सेसफुल लिविंग, कुंडलिनी सिद्धि और अजपा सिद्ध योग कार्यक्रम होंगे।
प्रतिदिन भव्य और सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा है।
विशेष 13 मार्च 2026 को बड़े स्तर का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
यह मुरथल महोत्सव सभी शिष्यों और समर्थगुरु के लिए विशेष महत्वपूर्ण है।
आदरणीय समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया ने ट्विटर के माध्यम से ने
बताया कि ” सुन गौर से कब से तुम्हें रब दे रहा आवाज़ है।
यह पीर की महफ़िल है जिसमें होश एक रिवाज़ है ।”
असली बात है अपनी आत्मा को जानो, परमात्मा को जानो और एक प्रामाणिक ज़िन्दगी जियो।
समर्थगुरू धारा के केंद्रीय संयोजक आचार्य दर्शन, हरियाणा के कोऑर्डिनेटर आचार्य सुभाष, डेस्टिनेशन प्रोग्राम के संयोजक आचार्य गगन, जम्मू कश्मीर के संयोजक आचार्य शिवम्, वरिष्ठ आचार्य वृंदावन, आचार्य चेतन,आचार्य कुलदीप, आचार्य अमरेश झा, आचार्य दलशेर , स्वामी सुशील, सचिव मां मीराबाई सहित सभी साधकों ने उमंग उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर सहयोग किया । समर्थगुरू धारा की पंजाब टीम ने बहुत सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
समर्थगुरु धाम, मुरथल, हरियाणा आश्रम में बहुत सुंदर धार्मिक और भक्तिमय आध्यात्मिक वातावरण है जिसका नेतृत्व स्वयं समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया और समर्थगुरु धारा टीम करती हैं।



