जयराम कन्या महाविद्यालय में मनाया गया लोहड़ी पर्व

जयराम कन्या महाविद्यालय में मनाया गया लोहड़ी पर्व।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जयराम कन्या महाविद्यालय में लोहड़ी जलाई गई।

कुरुक्षेत्र, 13 जनवरी : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के अनुसार हर त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। परम्परा के अनुसार महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में लोहड़ी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक डा. योगेश्वर जोशी, प्राचार्या डा. सुदेश रावल, कार्यक्रम की संयोजिका डा. अनीता शर्मा, डा. सुनीता शर्मा, दीप्ति शर्मा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। डा. जोशी ने सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोहड़ी के त्यौहार का संबंध फसल की बुआई और उसकी कटाई से जुड़ा है। इस दिन पंजाब और हरियाणा में नई फसल की पूजा करने की परंपरा है, वहीं रात के समय लोहड़ी जलाई जाती है। लोहड़ी की रात परिवार, सगे-संबंधियों के साथ मिल बैठ कर हंसी-मजाक, नाच-गाना कर रिश्तों में मिठास भरने, सद्भावना से रहने का संदेश देती है। प्राचार्या ने कहा कि लोहड़ी की महत्ता आज भी बरकरार है, पवित्र अग्नि का यह त्यौहार मानवता को सीधा रास्ता दिखाने का पुनीत कार्य करता है। उन्होंने सभी को लोहड़ी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
जयराम कन्या महाविद्यालय में लोहड़ी मनाते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सचित्र,स्मृति दिवस 14 जनवरी पर विशेष, स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन से शिक्षाविद्द, साहित्यकार, काव्य लेखन में अनूठी छाप छोड़ गए राज धरणी सागर

Fri Jan 13 , 2023
सचित्र,स्मृति दिवस 14 जनवरी पर विशेष, स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन से शिक्षाविद्द, साहित्यकार, काव्य लेखन में अनूठी छाप छोड़ गए राज धरणी सागर। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सुप्रसिद्ध इतिहासकार, साहित्यकार, विश्लेषक के साथ-साथ कई महान किरदार निभाकर गए  राज धरणी सागर।महान शिक्षाविद- महान लेखक- महान साहित्यकार […]

You May Like

Breaking News

advertisement