भगवान श्री कृष्ण को विशेष रूप से प्रिय है और मार्गशीर्ष महीने को तो भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप ही कहा जाता है : महंत जगन्नाथ पुरी

भगवान श्री कृष्ण को विशेष रूप से प्रिय है और मार्गशीर्ष महीने को तो भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप ही कहा जाता है : महंत जगन्नाथ पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

मार्गशीर्ष महीने में है भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का विशेष महत्व : महंत जगन्नाथ पुरी।
महंत जगन्नाथ पुरी ने दी गीता जयंती की शुभकामनाएं।
   
कुरुक्षेत्र, 4 दिसम्बर : भारतीय संस्कृति के अनुसार पुरे वर्ष प्रत्येक दिन का अपना विशेष महत्व है। भारत में तो प्रत्येक दिन पूजा और महोत्सव होते हैं। अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने मार्गशीर्ष महीने के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया कि मार्गशीर्ष महीना भगवान श्री कृष्ण का महीना है। उन्होंने बताया कि यह महीना भगवान श्री कृष्ण को विशेष रूप से प्रिय है और मार्गशीर्ष महीने को तो भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप ही कहा जाता है। इसलिए ही मार्गशीर्ष महीने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा तथा अन्य समागम होते हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि इसी महीने में भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से ही पावन गीता का संदेश दिया गया था। इसी महीने में श्री गीता जयंती का धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भव्य आयोजन होता है। महंत जगन्नाथ पुरी ने गीता जयंती महोत्सव की सभी गीता प्रेमियों को शुभकामनाएं दी।
अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ से परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी और कथावाचक आचार्य श्याम भाई ठाकर ने किया शोभा यात्रा को रवाना

Sun Dec 4 , 2022
जयराम विद्यापीठ से परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी और कथावाचक आचार्य श्याम भाई ठाकर ने किया शोभा यात्रा को रवाना। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जयराम विद्यापीठ से पहली बार निकली श्रीमद भागवत पुराण की पालकी।  शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बनी भगवान श्री कृष्ण जीवन पर आधारित […]

You May Like

Breaking News

advertisement