ठाकुरद्वारा मंदिर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया भगवान श्री कृष्णा छठी महोत्सव

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला साहूकारा में ठाकुरद्वारा मंदिर पर भगवान श्रीकृष्ण की छठी बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा और हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। जानकारी के अनुसार ठाकुर द्वारा मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की छठी पर पंडित सूर्य प्रकाश पाठक ने भगवान श्री कृष्ण को गंगाजल और पंचामृत से स्नान कराकर सुंदर वस्त्र और आभूषण पहनकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। उसके बाद पंडित जी ने भगवान श्री कृष्ण लड्डू गोपाल को प्रसाद भोग लगाकर सभी भक्तगणों एवं श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण कराया, भगवान श्री कृष्णा लड्डू गोपाल की छठी पर मंदिर परिसर में मौजूद सभी महिलाओं ने भगवान श्री कृष्णा और राधा रानी एवं अन्य देवी देवताओं के भजन कीर्तन कर राधा रानी के भजनों पर जमकर डांस किया। उसके बाद महिलाओं ने सभी बच्चों को कोल्ड ड्रिंक, टॉफी बिस्किट चॉकलेट खिलौने आदि वितरण किये। और इस दौरान वहां मौजूद सभी महिलाओं को सिंगर का सामान भी वितरण कराया गया। इस दौरान श्रीमती प्रिया अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, निर्मला गुप्ता, प्रीति गोयल, अलका अग्रवाल, रीतू अग्रवाल, सोनम जायसवाल, रमा जयसवाल, श्रीमती कंचन सिंह, दीक्षा सिंह, अलका चौहान, सुधारानी अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, कांति सक्सेना, शोभा शर्मा, वर्षा सक्सैना, भागवती, मिथिलेश जायसवाल, श्रीमती मंजू अग्रवाल, रीना अग्रवाल, मधु अग्रवाल, लक्ष्मी, रामा, रीता अग्रवाल आदि महिलाएं कार्यक्रम में मौजूद रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाप्रबंधक द्वारा इज्जत नगर रेलवे स्टेशन के दौरे के दौरान रेलवे प्रशासन द्वारा दी जाने वाली यात्री सुख- सुविधा का लिया जायजा

Sat Aug 23 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे सुश्री सौम्या माथुर ने अपने एक दिवसीय इज्जतनगर मंडल के दौरे के दौरान इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन द्वारा प्रदान की जा रहीं यात्री सुख-सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्लेटफार्म संख्या एक पर उपलब्ध उपयोगकर्त्ताओं के निमित्त सुविधाओं के सुधार […]

You May Like

advertisement