श्रद्धापूर्वक मनाई भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में हुआ भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन एवं पुष्पार्चन।

पलवल, प्रमोद कौशिक 17 सितंबर : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में बुधवार को भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार एवं कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने तक्षशिला भवन में आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मियों ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी को नमन करते हुए कौशल एवं उत्कृष्टता का संकल्प लिया।
कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा कौशल के देवता हैं। इस सृष्टि के महान वास्तुकार भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती पर हमें कौशल में उत्कृष्टता की प्रेरणा मिलती है। सृजन कौशल से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के लिए भगवान श्री विश्वकर्मा जी आराध्य देव हैं। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि उनके नाम पर बना यह कौशल विश्वविद्यालय युवा पीढ़ी को विविध कौशल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार और भी कई नए कौशल आधारित प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे।
कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि नए-नए कौशल को आत्मसात करना ही भगवान श्री विश्वकर्मा जी की आराधना है। हमें इस दिशा में हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
इस अवसर पर उप कुलसचिव डॉ. ललित शर्मा, डॉ. श्रुति गुप्ता, सहायक कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार, विशेष कर्तव्य अधिकारी संजीव तायल, विधि अधिकारी केशव शर्मा सहित काफी संख्या में शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
भगवान श्री विश्वकर्मा जी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन करते कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार व अन्य अधिकारी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली में भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन

Wed Sep 17 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली में भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा रायबरेली द्वारा चौहान मार्केट में भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अनुराग सोनकर ने की। इस अवसर […]

You May Like

Breaking News

advertisement