बिलरियागंज में बैठक, आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग

बिलरियागंज में बैठक, आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग

बिलरियागंज बाजार स्थित शिव मंदिर में अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एकराम नगर मोहल्ला निवासी अरविंद गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की गई और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज लंबे समय से नेतृत्व विहीन रहा है और अब समय आ गया है कि समाज एकजुट होकर अपने हक के लिए आवाज उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि समाज पर होने वाले इस प्रकार के उत्पीड़न को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने एक स्वर में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की अपेक्षा जताई। पार्टी ने आगे भी आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।इस दौरान अरविंद गुप्त,नीरज गुप्ता,प्रेमचन्द गुप्ता,संदीप गुप्ता,प्रेमचन्द मद्धेशिया,मनोज गुप्ता,श्रीनाथ गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बरेली द्वारा कांवड़ यात्रा/श्रावण मास के दृष्टिगत कैम्प कार्यालय पर जनपदीय उच्चाधिकारीगण, सम्बन्धित शाखा प्रभारियों के साथ की गयी ब्रीफिंग/मीटिंग

Sat Jul 12 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : कांवड़ यात्रा/श्रावण मास पर्व पर कानून व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली महोदय द्वारा कैम्प कार्यालय पर गत दिवस जनपदीय उच्चाधिकारीगण, सम्बन्धित शाखा प्रभारियों के साथ की मीटिंग/ब्रीफिंग की गयी, मीटिंग के दौरान महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगणों के साथ […]

You May Like

advertisement