श्री अग्रवाल सभा के योग शिविर में अग्रजनों ने किया योग-प्राणायाम

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : बारहवें अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि. के तत्वावधान में आलमगिरीगंज स्थित शान्ति कुटीर धर्मशाला में विशाल योग शिविर का आयोजन हुआ जिसमें मानव सेवा संस्थान के सहयोग से योगाचार्य मीना सोंधी ने योग आसन, प्राणायाम कराये, शिविर में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये।
अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने बताया कि पूरी दुनिया ने योग की शक्ति को मानते हुए बारहवां अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया इसी श्रृंखला में योग शिविर में अग्रजनों ने भी योग आसन, प्राणायाम किया, संरक्षक एडवोकेट अजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि रोग मुक्ति की हो चाहत तो नियमित योग करने की आदत डालनी चाहिए। इस दौरान योगाचार्य मीना सोंधी ने ताड़ासन, पद्मासन, वज्रासन, भुजंगासन, धनुरासन, सर्वांगासन, शवासन व अनुलोम विलोम, भ्रामरी आदि प्राणायाम कराये।
इस अवसर पर महामंत्री एडवोकेट दिनेश कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल (जल निगम), हर्ष कुमार अग्रवाल एड्वोकेट, राजकुमार अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, देवेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, पराग अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, अभय अग्रवाल समेत काफी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कवि व चित्रकार संजय कुमार गिरि बने राष्ट्रीय कवि पंचायत मंच के सरपंच

Mon Jun 22 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : नोएडा स्थित साहित्य कुमार चंचल के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय कवि पंचायत मंच के “पांच का पंच” कार्यक्रम में पंच परमेश्वर स्वर के रूप में कवि एवं चित्रकार संजय कुमार गिरि ने शब्दावली दर्पण न्यूज़ मीडिया स्टूडियो में शिरक़त की जहाँ सभी कवियों […]

You May Like

advertisement