
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : नोएडा स्थित साहित्य कुमार चंचल के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय कवि पंचायत मंच के “पांच का पंच” कार्यक्रम में पंच परमेश्वर स्वर के रूप में कवि एवं चित्रकार संजय कुमार गिरि ने शब्दावली दर्पण न्यूज़ मीडिया स्टूडियो में शिरक़त की जहाँ सभी कवियों के बीच सरपंच की भूमिका में रहे और अपना काव्यपाठ किया। इस सुंदर कार्यक्रम के आयोजक शब्दावली दर्पण के चीफ एडिटर पंडित साहित्य चंचल साधक जी हैं जो लगभग दो वर्ष से कवि एवं कवयित्रियों को इस कार्यकम में आमंत्रित कर उन्हें मंच प्रदान करते रहे हैं। राष्ट्रीय कवि पंचायत मंच के “पांच का पंच” कार्यक्रम में इस बार के कविगण में ऋषि कुमार, मुकेश श्रीवास्तव,सुरेश चौरसिया एवं संजय कुमार गिरि रहे, जिन्होंने जनमानस और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत रचनाओं का सुंदर पाठ किया एवं मंच का संचालन साहित्य कुमार चंचल ने अपने बेहतरीन अंदाज़ में किया।


