उत्तराखंड: मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित, अमृतकालम पुस्तक का भव्य विमोचन,

सागर मलिक

राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष डॉ. नरेश बंसल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के नेतृत्व पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद दर्शन के 60 वर्ष पूरे होने पर एनडीएमसी सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। दूसरे दिन अमृतकालम पुस्तक का भव्य विमोचन हुआ। यह पुस्तक राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष डॉ. नरेश बंसल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के नेतृत्व पर आधारित है।

पुस्तक का विमोचन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जेपी नड्डा, विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन के अध्यक्ष एस. गुरूमूर्ति और डॉ. महेश चंद्र शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि अंत्योदय के मंत्र के साथ मोदी सरकार ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और वैश्विक मंच पर मजबूती से उभरा है।

नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार की सफल विदेश नीति का उदाहरण यूक्रेन-रूस युद्ध है, जहां भारत ने संतुलित भूमिका निभाई। वहीं राज्यसभा सांसद बंसल ने कहा कि यह पुस्तक भारत के आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनने की यात्रा को समर्पित है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का सख़्त एक्शन, तीन साल में दर्जनों अफसरों पर हुई कार्रवाई, कई जेल गए

Thu Jun 5 , 2025
उत्तराखंड: भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का सख़्त एक्शन, तीन साल में दर्जनों अफसरों पर हुई कार्रवाई, कई जेल गए,सागर मलिक सीएम धामी का कहना है कि भ्रष्टाचार पर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति कायम रहेगी। धामी सरकार ने बीते तीन साल में दर्जनों अफसरों पर कार्रवाई की। कई निलंबित […]

You May Like

advertisement