हर्षोल्लास के साथ मना हनुमान जन्मोत्सव

आजमगढ़।

ग्राम सभा टीकापुर में स्थित शिव मंदिर पर बजरंग दल द्वारा आयोजित हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया जिसमें विश्व हिंदू परिषद की तहबरपुर प्रखंड इकाई के उपाध्यक्ष श्री मुरली यादव, कार्याध्यक्ष मनोज कुमार राय,प्रखंड मंत्री संजय सिंह, सहमंत्री अमित चौहान एवं बजरंग दल के विभिन्न कार्यकर्ताओं के सहयोग से हवन संकीर्तन एवं भजन गायन का भव्य कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में गायक सिंगर अमरजीत यादव, सिंगर विवेक यादव, सिंगर सूर्या अंतिमा जी ने अपने गायन कला से हनुमान जयंती पर मधुर गायन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया ।
कार्यक्रम में आजमगढ़ जिला केंद्र से द्वि विभाग आर्यमगढ़ एवं बलिया विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु जी भाई साहब का उद्बोधन व मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता जी एवं जिला सहमंत्री डॉ राहुल राय जी भी उपस्थित रहे।
दिव्यांशु जी ने अपने उद्बोधन में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के बारे में जानकारी दी और किस प्रकार हिंदू समाज समरस रहे इस पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता जी ने सभी तहबरपुर प्रखंड के कार्यकर्ता बंधु – भगिनी व उपस्थित जनता को इस कार्यक्रम की सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई दी।
कार्यक्रम के आयोजन में दुर्गा वाहिनी से प्रमिला बहन जी, सह समरसता प्रमुख अजय कुमार जी, डॉ मुकेश यादव जी , दुर्गा चौबे जी , जयहिंद जी , आलोक जी , हिमांशु जी , प्रकाश जी , आशीष जी , विपुल जी ,संगम जी आदि ने अपनी अहम भूमिका निभाई। सहभोज एवं प्रसाद वितरण 2:00 बजे से शाम तक चला रहा चलता रहा ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएमओ के सख्त निर्देश का त्वरित असर — 24 घंटे में मंडलीय जिला कारागार में दिव्यांग बंदियों का परीक्षण शुरू, प्रमाणपत्र प्रक्रिया चालू

Fri Apr 3 , 2026
आजमगढ़। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा के निर्देशों के क्रम में मंडलीय जिला कारागार में दिव्यांग बंदियों के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दिव्यांग बोर्ड की टीम द्वारा बंदियों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया तथा दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई। […]

You May Like

advertisement