Uncategorized

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर व तेल कंपनियां कुरुक्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में रखेगी स्टॉक : विश्राम कुमार मीणा

पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एलपीजी की सप्लाई को सुचारू बनाए रखने के लिए एडीसी को नियुक्त किया नोडल अधिकारी,सभी एसडीएम अपने-अपने उपमंडल में रखेंगे निगरानी।
सभी ऑयल मार्केटिंग कम्पनी पर्याप्त मात्रा में रखेंगी स्टॉक।

थानेसर,(प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) 14 मार्च : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, और एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। इस जिले में सभी तेल कंपनियों और एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर को पर्याप्त मात्रा में स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए है। अगर किसी भी स्तर पर काला बाजारी की शिकायत सामने आई तो सम्बन्धित कम्पनी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इतना ही नहीं इस जिले में पेट्रोल, डीजल और गैस की सप्लाई को सुचारू रूप से बनाए रखने की व्यवस्था पर नजर रखने के लिए एडीसी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने जारी आदेशों में कहा कि एडीसी के अलावा सभी एसडीएम अपने-अपने उपमंडल में पेट्रोल, गैस और डीजल की सप्लाई और स्टॉक पर बारीकी से नजर रखेंगे ताकि कहीं पर स्टॉक की कमी ना आए और ना ही कहीं अनियमितता की बात सामने आए। इस जिले में डीएफएससी घरेलू गैस की कालाबाजारी और निर्धारित दरों से ज्यादा दरे वसूलने जैसे विषयों पर बारीकी से नजर रखेंगे और यह भी ध्यान देंगे कि घरेलू गैस का उपयोग कार्मिशियल उपयोग के लिए ना किया जाए।
उन्होंने कहा कि सभी ऑयल मार्केटिंग कम्पनी को अपना पेट्रोलियम डीलर्स और एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर जिले में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक रखेंगे और पेट्रोलियम प्रोडक्ट की सप्लाई को सुचारू बनाए रखेंगे। इतना ही नहीं एफसीआई विभाग के अधिकारी पेट्रोलियम पदार्थो की स्टॉक पॉजिशन, सप्लाई और डिस्ट्रीब्यूशन जैसी गतिविधियों पर नजर रखेंगे और कहीं भी कमी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि एडीसी सभी अधिकारियों और कंपनी के अधिकारियों के साथ निरंतर तालमेल बना कर रखेंगे।
उन्होंने कहा कि अगर किसी भी स्तर पर आदेशों की अवहेलना की गई तो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सभी अधिकारी रोजाना अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपना सुनिश्चित करेंगे। सभी अधिकारी गंभीरता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे अगर किसी भी स्तर पर कोताही बरती गई तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel