लायलपुर बस्ती मंदिर मां के भजनों का हुआ गुणगान,मां मेरी मुरादें पूरी कर दे भजन पर नाची महिलाएं

लायलपुर बस्ती मंदिर मां के भजनों का हुआ गुणगान,मां मेरी मुरादें पूरी कर दे भजन पर नाची महिलाएं।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
 
कुरुक्षेत्र, 28 सितम्बर : नवरात्रों के तीसरे दिन भी लायलपुर बस्ती मंदिर में दुर्गा पूजन तथा आरती हुई। इस मौके पर मां भगवती के भजनों का गुणगान हुआ और महिला श्रद्धालु झूमती नजर आई। मां मेरी मुरादें पूरी करदे, हलवा बाटूंगी तथा आज माता का जगराता है :- भजनों से मंदिर गूंज उठा। महिला श्रद्धालुओं में नवरात्रों की भक्ति की धुन ऐसी सवार हुई कि भजनों पर घंटों तक नाचती रही। महिलाओं ने ढोलक की थाप, मंजीरे व तालियों से भक्ति के माहौल में पूरा रंग जमा दिया। मंदिर में तीसरे दिन माता चंद्रघंटा स्वरूप की विशेष पूजा की गई। पूजा से पूर्व भगवान गणेश की स्तुति की गई। भजन संकीर्तन के उपरांत माता की आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर राज अरोड़ा, पूर्व पार्षद कमलेश वधवा, देव तनेजा, अरुणा, मोनिका, अनीता, उषा, रिया, कांता रानी, कमलेश रानी, पंकज वधवा, विक्रम विक्की, कमल कुमार व मनोज इत्यादि भी मौजूद थे।
नवरात्रों पर पूजन करते श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शूटिंग चैम्पियनशिप में कुरुक्षेत्र गुरुकुल के छात्रों ने जीते 8 मेडल

Wed Sep 28 , 2022
शूटिंग चैम्पियनशिप में कुरुक्षेत्र गुरुकुल के छात्रों ने जीते 8 मेडल। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 फरीदाबाद में होने वाली स्कूल स्टेट चैम्पियनशिप में करेंगे कुरुक्षेत्र का प्रतिनिधित्व। एकुरुक्षेत्र, 28 सितम्बर : गुरुकुल कुरुक्षेत्र की शूटिंग रेंज के आठ प्रतिभाशाली निशानेबाजों का चयन फरीदाबाद में होने […]

You May Like

advertisement