हरियाणा: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में जादूगर सम्राट शंकर का शो बना आकर्षण का केंद्र

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में जादूगर सम्राट शंकर का शो बना आकर्षण का केंद्र।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जादूगर सम्राट शंकर अपनी जादुई कला से समाज में फैली बुरी आदतों से छुटकारा पाने में भी अहम भूमिका निभा रहे है।
अग्रवाल समाज में जन्मे भारत ही नहीं विश्व के कोहिनूर है सम्राट शंकर।
जनकल्याण और जरूरतमंद के लिए हमेशा तत्पर रहते है सम्राट शंकर।
समाजहित कार्यों के लिए जीवन किया समर्पित।

कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में जहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटक पहुंच रहे है वहीं कुरुक्षेत्र नगरी में विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर भी अपनी जादूगरी की कला आमजन को नि:शुल्क दिखा रहे है।
जादूगर सम्राट शंकर का शो कुरुक्षेत्र के मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर ( माधव रंगशाला ) में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सौजन्य से दिखाया जा रहा है दोपहर को एक से चार और शाम को चार से छह बजे तक जो एक दिसंबर तक चलेगा।
इस कार्यक्रम में जादूगर सम्राट शंकर ने जादुई आइटम के इलावा गीता और महाभारत पर आधारित जादुई आइटम के साथ बेटी पढ़ाओ , बेटी बचाओ, नशे से बचने के लिए और प्लास्टिक के प्रयोग से बचने के लिए भी आइटम दिखाई।
जादूगर सम्राट शंकर का शो एक पारिवारिक शो है जिसे देखने के लिए परिवार के सभी सदस्य एक साथ आ रहे है और शो की समाप्ति पर शो में आए परिवार जादूगर के साथ फोटो खिंचवाने और आटोग्राफ लेने ले लिए उतावले हो जाते है।
कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने भी विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर को सम्मानित भी किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़: न्यायालय के आदेश के अनुपालन हेतु उप जिलाधिकारी को सौंपा प्रार्थना पत्र

Sun Nov 27 , 2022
न्यायालय के आदेश के अनुपालन हेतु उप जिलाधिकारी को सौंपा प्रार्थना पत्र विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़बता दें कि ग्राम सिकंदरपुर स्थित गाटा संख्या 3 रकबा 1.896 हेक्टेयर जमीन पर दो पक्षों में आपसी विवाद चल रहा है जिसमें एक पक्ष सत्यप्रकाश पांडेय द्वारा उपजिलाधिकारी बुढ़नपुर न्यायालय में धारा 145 […]

You May Like

Breaking News

advertisement