महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज 1 नवम्बर से कहेंगे श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, दूरभाष – 94161 91877

वृन्दावन : कालीदह क्षेत्र स्थित अखण्ड दया धाम में मंगलायतन सेवा ट्रस्ट के द्वारा कार्तिक मास के उपलक्ष्य में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव दिनांक 01 से 07 नवम्बर 2025 पर्यन्त अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।
जानकारी देते हुए “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि महोत्सव के अंतर्गत अखण्ड दया धाम के संस्थापक महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी भास्करानंद महाराज अपने श्रीमुख से 01 से 07 नवम्बर 2025 पर्यन्त अपराह्न 04 बजे से सायं 07 बजे तक देश-विदेश से आए असंख्य भक्तों- श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत की अमृतमयी कथा का रसास्वादन कराएंगे।जिसमें कई प्रख्यात संत, मूर्धन्य विद्वान, तपो मूर्ति, महामंडलेश्वर एवं महापुरूष आदि भाग लेंगे। साथ ही उनके आशीर्वचन भी सभी भक्तों-श्रद्धालुओं को प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सा के अंतर्गत 03 नवम्बर को प्रातः 09 बजे गुरुकुलम का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य भूमि पूजन किया जाएगा।
महाराज श्री की परम् कृपापात्र शिष्या साध्वी कृष्णानंद महाराज ने सभी से इस आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणवी बोल्ली की बानगी के नमूने देखने को मिलेंगे रत्नावली के मेले में

Sun Oct 26 , 2025
हरियाणवी बोल्ली में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थी निकालेंगे समाचार पत्र।कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने हरियाणवी बोल्ली को भाषा बनाने का किया आह्वान। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 25 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय रत्नावली के माध्यम से हरियाणवी बोल्ली को भाषा बनाने की मुहिम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका […]

You May Like

advertisement