सनातन की ताकत एवं प्रचार के लिए महंत राजेंद्र पुरी का संतों के साथ सम्पर्क अभियान

सनातन की ताकत एवं प्रचार के लिए महंत राजेंद्र पुरी का संतों के साथ सम्पर्क अभियान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

महंत राजेंद्र पुरी ने गुरु भल्ले गिरी से की मुलाकात।

कुरुक्षेत्र, 22 अगस्त : सनातन धर्म की ताकत एवं मजबूती के लिए संत महापुरुषों से महंत राजेंद्र पुरी का सम्पर्क अभियान निरंतर जारी है। इसी अभियान के अंतर्गत महंत राजेंद्र पुरी ने गुरु भल्ले गिरी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। इसी के साथ विभिन्न तीर्थों पर पूजा अर्चना उपरांत महंत राजेंद्र पुरी ग्रामीण क्षेत्रों के दर्जनों कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। कार्यक्रमों में उन्होंने सनातन और हिंदुत्व के लिए एक जुट होकर रहने का संदेश दिया। साथ ही कहा कि हर हिंदू का फर्ज है कि अपने बच्चों को अभी से सनातन की जानकारी दें। इस अवसर पर युवा विक्की शर्मा और बिट्टू शर्मा ने साथियों ने जोरदार स्वागत किया। महंत राजेंद्र पुरी ने युवाओं को नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ मुहिम में जग ज्योति सेवा चैरिटेबल यथासंभव सर्वजन की मदद करेगा। जल्द ही नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत कुरुक्षेत्र में एक बड़ा सम्मेलन किया जायेगा। कार्यक्रम में राज कुमार, मनप्रीत, मनदीप और अन्य लोग भी शामिल रहे।
अभियान में लोगों के साथ महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सावन मंगला गौरी पूजन में शामिल हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु

Tue Aug 22 , 2023
सावन मंगला गौरी पूजन में शामिल हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में सावन का 8 वां मंगला गौरी पूजन हुआ। कुरुक्षेत्र, 22 अगस्त : सावन का पवित्र महीना अब समापन की ओर है तो मंगलवार को श्री […]

You May Like

Breaking News

advertisement