Uncategorized

अग्नि के समान प्रतापी महर्षि कुश की तपस्थली कुश तीर्थ

अग्नि के समान प्रतापी महर्षि कुश की तपस्थली कुश तीर्थ।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : महाभारत युद्ध क्षेत्र कुरुक्षेत्र के 48 कोस तीर्थ का हमारे प्राचीन ग्रंथों में वर्णन मिलता है जो अपनी अलग ही पहचान बनाए हुए है उन्हीं में से एक तीर्थ कुश/रामसर नामक यह तीर्थ जींद से लगभग 28 कि.मी. की दूरी पर कुचराना ग्राम में स्थित है। महाभारत के अनुसार प्राचीन काल में कुश नामक एक महर्षि थे जो अग्निदेव के समान प्रतापी थे। अपनी तपस्या के बल से ही यह अग्नि के समान प्रतापी हुए थे। कहा जाता है कि इन्हीं महर्षि कुश ने इस तीर्थ पर दीर्घ समय तक कठोर तप किया था। इसीलिए उनके नाम पर इस तीर्थ का नाम कुश तीर्थ पड़ गया। महाभारत के अनुशासन पर्व में कुशस्तम्ब एवं कुशावर्त नामक तीर्थों का वर्णन है। कूर्म पुराण में भी कुश तीर्थ का वर्णन है।
यहाँ तीर्थ स्थित सरोवर पर घाट में एक प्रवेश द्वार दो मेहराबों से निर्मित है। घाट के दोनों तरफ अष्टभुजा आकृति की बुर्जियाँ हैं। सरोवर के पास एक कृत्रिम टीले पर एक आधुनिक समाधि का निर्माण किया गया है जो कि बाबा ब्रह्मदास को समर्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button