Uncategorized

दिल्ली के जनकपुरी हादसे में बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार राजेश प्रजापति को किया गिरफ्तार

दिल्ली के जनकपुरी हादसे में बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार राजेश प्रजापति को किया गिरफ्तार

दिल्ली रिपोर्टर नरेश शर्मा की रिपोर्ट
दिल्ली जनकपुरी में गड्डे में गिरकर युवक कमल ध्यानी की मौत के मामले मे दिल्ली पुलिस ने ठेकेदार राजेश प्रजापति को गिरफ्तार किया पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है साथ ही ठेकेदार और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि जनकपुरी हादसे में ठेकेदार राजेश प्रजापति को गिरफ्तार किया है और मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस ने इस मामले मे एफ आई आर भी दर्ज की है पुलिस ने कमल की मौत के मामले मे ठेकेदार और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है
दिल्ली पुलिस ने एफआईआर में क्या कहा
पुलिस ने एफआईआर में कहा कि यह गड्ढा दिल्ली जल बोर्ड और उसके ठेकेदार द्वारा आंध्र स्कूल के पास प्रोफेसर जोगिंदर सिंह मार्ग पर खोदा गया था गड्ढा खुला छोड़ दिया गया था और वहां सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए कोई चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे सड़क के बीचों-बीच गड्ढा खोदा जाने के बावजूद वहां न तो कोई अवरोधक लगाया गया न ही कोई चेतावनी चिन्ह और न ही कोई सुरक्षा गार्ड तैनात था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel