आधुनिक परिवेश में भी पत्रकारिता जनसेवा का सशक्त माध्यम= मनीष मिश्रा

आधुनिक परिवेश में भी पत्रकारिता जनसेवा का सशक्त माध्यम= मनीष मिश्रा।
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सम्मानित किए गए सगड़ी के पत्रकार।
सगड़ी (आजमगढ़): निजी जिम्मेदारियां के साथ ही हर सजग व्यक्ति का लोक दायित्व होता है। अपने इन्हीं दायित्वों का निर्वहन करने के लिए कुछ लोग राजनीति औ रसामाजिक सरोकार से जुटे संगठनों का सहारा लेते हैं। परंतु आधुनिक परिवेश में भी पत्रकारिता सामाजिक दायित्वों की पूर्ति और जन सेवा का सशक्त माध्यम बना हुआ है।
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर नगर पंचायत जीयनपुर में आयोजित सम्मान समारोह में यह बातें अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कही। उन्होंने कहा कि समाज के दबे कुचले लोगों की आवाज बन कर पत्रकारिता शासन और प्रशासन को सचेत करती है। जरूरत इस बात की है कि हम जिस भी क्षेत्र में रहे अपने लोक दायित्व से विमुख न हो।
पत्रकारिता और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा कि आजादी की लड़ाई रही हो या भ्रष्ट सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में मीडिया की हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस विधा में जुड़े लोगों को निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने फर्ज को निभाना होगा तभी हम पर समाज का विश्वास टिकेगा और हम समाज का दर्पण बन पाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में मनीष कुमार मिश्रा ने मीडिया से जुड़े तेज प्रताप श्रीवास्तव, फहद खान, वीर सिंह, शरद चंद्र मिश्रा, जितेंद्र कुमार, आनंद, नीतीश कुमार,मनोज कुमार चौबे, ज्ञानेंद्र मिश्रा, आदर्श श्रीवास्तव, जे बी लाल श्रीवास्तव को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

Sun Jun 1 , 2025
सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र 31 मई : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण […]

You May Like

advertisement