लोकसभा में अडानी पर सवाल पूछने पर दबा दिया जाता है आवाज – मंजूसिंह

जांजगीर-चांपा 12 अप्रैल 2023/ नवागढ़ के विश्वेश्वरैया सभा गृह में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष और श्रम एवं कर्मकाल मण्डल के सदस्य श्रीमती मंजू सिंह एवं क्षेत्र के अन्य प्रमुख कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में पत्रकार वार्ता की गई। श्रीमती मंजू सिंह ने केन्द्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि जब से राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अडानी के रिश्तें पर प्रश्न किया है तब से यह तानाशाह सरकार डर गई है। केन्द्र सरकार महंगाई, बेरोजगारी पर बात नहीं करती है आज महंगाई ने आम नागरिकों को परेशान कर रखा है भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देष है लेकिन यहां भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है लोकसभा में अडानी पर सवाल करने पर उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है ये देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने सवालों के कुछ सेट तैयार किये थे लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया उनकी माईक बंद करा दी गई। सोर शराबा से सदन भंग कराया गया जिससे राहुल गांधी की आवाज दब जाये और मोदी जी की बातें आम जनता तक पहुंच पाये। राहुल गांधी का प्रश्न था अडानी का बिजनेस इंफ्ला इंस्ट्रक्चर का व्यापार था तो 3 मिलियन डॉलर अर्थात 20 हजार करोड़ अडानी के पास कहां से आये ? मोदी जी अडानी के विमान में क्या कर रहे थे ? क्या अडानी को मोदी जी की सिफारिश पर एक बीलियन का ऋण स्वीकृत किया गया था। इसमें शमिल चीनी नागरिक कौन था ? इसी तरह राज्य सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषणों में से अडानी से संबंधित कुछ अंश और राहुल गांधी के लगभग पूरे अंश रिकार्ड से ही हटा दिये गये संसद में पहली बार सत्ता पक्ष सदन को चलने नहीं दे रहा था जबकि विपक्ष पार्टियां अडानी कांड की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराना चाहती थी। राहुल गांधी द्वारा लोकसभा अध्यक्ष को 2 बार अनुरोध किये जाने के बाद भी बोलने नहीं दिया गया। तीसरी बार मीटिंग कर बोलने का अवसर देना का अनुरोध किया गया परन्तु उनकी नहीं सुनी गई। बौखलाई मोदी सरकार ने राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया। इस प्रेसवार्ता में वरिष्ठ इंका नेता दिनेश वर्मा, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, कृशि उपज मण्डी अध्यक्ष ब्यास कश्यप, प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी. रवि पाण्डेय, नवागढ़ जनपद उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर केशरवानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षद्वय शत्रुहनदास महंत व चिंताराम राठौर, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवरीनारायण श्रीमती अंजली तिवारी, श्रीमती माधुरी आदित्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुशल वक्ताओं को मौका देगी युवा कांग्रेस-गौरव दुबे

Wed Apr 12 , 2023
जिले में किया गया यंग इंडिया के बोल सीजन-3 का पोस्टर लांच जांजगीर-चाम्पा 12 अप्रैल 2023/ युवा कांग्रेस ने देशभर के सभी जिलों में अपने प्रवक्ता तलाशने का दौर जारी रखा है। मंगलवार को जांजगीर के विश्राम गृह में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस वर्मा के संयोजकत्व एवं विवेक सिंह सिसोदिया, […]

You May Like

Breaking News

advertisement