कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर युवा नेता अमन सक्सेना सहित कई युवाओं को कांग्रेस पार्टी में किया गया शामिल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा सकलैनी, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट , जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष साहिब सिंह ने युवा नेता अमन सक्सैना सहित कई युवाओं को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया ।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि आज भाजपा की डबल इंजन सरकार से युवा वर्ग बहुत ही नाराज है पिछले कई सालों से जब से भाजपा सरकार में आई है तब से बेरोजगार युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है सिर्फ बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर लोगों का ध्यान भड़काया जा रहा हैं ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता , पूर्व महापौर प्रत्याशी डॉ के० बी० त्रिपाठी गुरुजी ने कहा कि हर बार चुनावों के समय बेरोजगार युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरी का वादा करने वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार 2 हजार युवाओं को रोजगार नहीं दे पाई युवाओं के मन में हताशा और निराशा घर कर गई हैं ।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा की लगातार बजट के माध्यम से सिर्फ बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम किया जा रहा है युवा वर्ग के हितों को नजरअंदाज किया जा रहा हैं ।
जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष साहिब सिंह ने कहा की प्रतिपक्ष नेता माननीय राहुल गांधी जी कि भारत जोड़ो यात्रा और लगातार बेरोजगार युवाओं को लेकर की जा रही उनकी चिंता को आज देश का युवा वर्ग पूरी गंभीरता से ले रहा है और लगातार बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस संगठन से जुड़ रहा है ।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष साहिब सिंह ने अमन सक्सेना को युवा कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव पद पर मनोनीत कर उनसे आशा व्यक्ति कि वह कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे ।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष कमरुद्दीन सैफी , सुरेश बालमीकि , पाकिजा खान, जाहिद अली , जोया खान आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।



