कन्नौज:एंबुलेंस में प्रसूता ने बच्चा को दिया जन्म जच्चा बच्चा सुरक्षित

एंबुलेंस में प्रसूता ने बच्चा को दिया जन्म जच्चा बच्चा सुरक्षित

कन्नौज छिबरामऊ । एम्बुलेंस से अस्पताल आ रही प्रसूता ने रास्ते में ही आशा और ईएमटी के सहयोग से बच्चा को जन्म दिया इसके बाद ईएमटी व आशा ने जच्चा बच्चा को अस्पताल में सुरक्षित भर्ती कराया जहां दोनों स्वस्थ हैं।

   कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंथरा निवासी अजय प्रताप सिंह की पत्नी संजू उम्र  27 वर्ष को शनिवार की रात लगभग 3:00 बजे प्रसव पीड़ा हुई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से आशा की सहायता से राजकीय महिला चिकित्सालय छिबरामऊ लाया जा रहा था जब एंबुलेंस जीटी रोड के पास पहुंची तभी अचानक प्रसूता को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी उसी दौरान एम्बुलेंस चालक गिरीश चंद्र ने  सड़क किनारे खड़ा कर आशा ममता और ईएमटी शिव प्रताप सिंह के सहयोग से सुरक्षित प्रसव कराया।इस दौरान महिला ने बच्चा को जन्म दिया इसके बाद जच्चा बच्चा को राजकीय महिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों की देखरेख में  दोनों लोग सुरक्षित हैं

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या :बसपा, भाजपा, कांग्रेस को लगा झटका, 4 लोगों ने ने थामा सपा का दामन

Sun Jan 30 , 2022
अयोध्या:———-बसपा, भाजपा, कांग्रेस को लगा झटका, 4 लोगों ने ने थामा सपा का दामनबीकापुर से हमारे संवाददाता अमित सिंह की रिपोर्टगोसाईगंज/ अयोध्याविधानसभा चुनाव 2022 का समय नजदीक आने के साथ-साथ राजनैतिक गतिविधियां भी तेज हो गई है। राजनैतिक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं मे दल बदल के साथ जोड़ तोड़ […]

You May Like

Breaking News

advertisement