
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी।
छाया – कोमल शर्मा।

आधुनिक सेवाओं से संपन्न,जरूरतमंदों के लिए वरदान मेदांता फाउंडेशन हमेशा सेवा समर्पित।
कुरुक्षेत्र, 4 मई : मेदांता फाउंडेशन ने अपने सिद्धांत “हर एक जान अनमोल” को चरितार्थ करते हुए कुरुक्षेत्र में एक नया ओपीडी केंद्र स्थापित किया है, जिससे अब गरीब से गरीब व्यक्ति भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से ले सकेगा। गीता ज्ञान संस्थानम के सहयोग से बने इस केंद्र का उद्घाटन 5 सितंबर 2024 को किया गया।
फाउंडेशन का लक्ष्य केवल इलाज उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को हर वर्ग तक सुलभ, सस्ती और समान बनाना है। इस ओपीडी केंद्र के खुलने से क्षेत्र के वंचित और उपेक्षित समुदायों को अत्याधुनिक सुविधाओं से जोड़ा गया है।
केंद्र पर उपलब्ध सेवाएं इस प्रकार हैं : मेडिकल व कार्डियो परामर्श।
दंत परामर्श – स्केलिंग, फिलिंग, एक्सट्रैक्शन एवं आरसीटी।
डायग्नोस्टिक सेवाएं:
एक्स-रे प्रयोगशाला परीक्षण।
ट्रेडमिल टेस्ट (टीएमटी)
इकोकार्डियोग्राम (इको)
इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी)
पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (पीएफटी)
टेलीमेडिसिन परामर्श – दूरदराज के मरीजों को भी विशेषज्ञों से जोड़ना।
मेदांता फाउंडेशन का दर्शन: फाउंडेशन के अनुसार, “हर एक जान अनमोल” केवल एक नारा नहीं, बल्कि उनकी कार्यशैली का आधार है। वे समाज के हर व्यक्ति को चाहे वह किसी भी आर्थिक स्थिति में हो,समान स्वास्थ्य सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी उद्देश्य से यह केंद्र स्वास्थ्य सेवाओं को सबके लिए सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
मेदांता फाउंडेशन ओपीडी केंद्र,गीता ज्ञान संस्थानम, केडीबी रोड,
ब्रह्मसरोवर के निकट, कुरुक्षेत्र।
स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब महंगे निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं रहेगी और हर गरीब से गरीब व्यक्ति भी जांच व इलाज की सुविधा ले सकेगा। मेदांता फाउंडेशन के इस प्रयास से कुरुक्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में एक स्वस्थ और समावेशी समाज की नींव पड़ेगी।


