हरियाणवी संस्कृति के उत्थान में मीडिया चौपाल नवीन प्रयोगः प्रो. संजय कौशिक

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 30 अक्टूबर : हरियाणवी संस्कृति के उत्थान में मीडिया चौपाल नवीन प्रयोग है। मीडिया चौपाल से हरियाणवी बोली को भाषा बनने में बहुत मदद मिलेगी क्योंकि यह वह मंच है जहां अपनी बोली, अपने खान-पान व अपनी संस्कृति की बात अपनी बोली में होती है। यह विचार गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कौशिक ने गुरुवार को रत्नावली समारोह के तीसरे दिन मीडिया चौपाल में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया के प्रश्नों का जवाब देते हुए दी।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा बधाई के पात्र हैं जिनके कुशल मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणवी संस्कृति के विकास में अहम् योगदान दे रहा है। गुरुग्राम विश्वविद्यालय भी 12 से 14 नवम्बर को युवा महोत्सव शंखनाद का आयोजन करने जा रहा है। हमारा विश्वविद्यालय भी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तरह हरियाणवी बोली व सांझी तथा संस्कृति को प्रोत्साहित करने की पुरजोर कोशिश करेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरदार पटेल का जीवन देश की एकता, दृढ़ संकल्प और अनुशासन का प्रतीक : कल्याण

Fri Oct 31 , 2025
विधान सभा अध्यक्ष ने 150वीं जयंती पर दी शुभकामनाएं। चंडीगढ़, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 30 अक्तूबर : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों को एकता और अखंडता के संदेश के साथ […]

You May Like

Breaking News

advertisement