अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित प्रशिक्षणार्थी बैरक आदि मूल-भूत सुविधाओं का किया गया निरीक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : उत्तर-प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती- 2023 के अन्तर्गत चयनित होने वाले अभ्यर्थियों का परीक्षाफल शीघ्र घोषित किया जाना है जिसके सापेक्ष जनपद बरेली में पुरूष एवं महिला आरक्षियों का जे0टी0सी0 हेतु लगभग 1473 एवं आरटीसी हेतु 800 प्रशिक्षार्थियों का आवंटन प्रस्तावित है।
प्रस्तावित आंवटन के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली द्वारा तैयारियों की समीक्षा करते हुये रिजर्व पुलिस लाइन स्थित प्रशिक्षणार्थी बैरक, मैस, क्लासरूम, परेड़ ग्राउण्ड़ आदि अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित को समय से समस्त तैयारी करने के निर्देश दिये गये।
तत्पश्चात श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित संचालित पुलिस कैफे का निरीक्षण कर मैन्यू एवं रेट लिस्ट को चेक किया गया तथा कैफे किचन की साफ-सफाई हेतु निर्देश दिये गये।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा धर्म : अरविंद श्रीवास्तव

Sat Feb 1 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा धर्म : अरविंद श्रीवास्तव* चतुर्भुजपुर में कायस्थ महासभा द्वारा 201 निर्धनों को वस्त्र वितरित रायबरेली शहर के चतुर्भुजपुर और बालापुर मोहल्ले में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के द्वारा जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित किए गए। इस अवसर पर महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष […]

You May Like

advertisement