डीएम की अध्यक्षता में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर की गई बैठक

डीएम की अध्यक्षता में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर की गई बैठक

_लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेलीः- 09 अप्रैल 2026
जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना की तैयारियों, प्रक्रिया एवं संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना-2027 देश की पहली ऐसी जनगणना होगी, जिसमें आंकड़ों का संग्रहण पूर्णतः डिजिटल माध्यमों से किया जाएगा। प्रगणकों द्वारा विशेष मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सीधे स्मार्टफोन पर परिवारों से आंकड़े संकलित किए जाएंगे। साथ ही नागरिकों को एक निर्धारित वेब पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।
बैठक में बताया गया कि जनगणना की प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसमें मकानों का सूचीकरण, उनकी स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं एवं परिसंपत्तियों से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। द्वितीय चरण 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित सामाजिक एवं आर्थिक विवरण जैसे आयु, लिंग, शिक्षा, वैवाहिक स्थिति एवं आजीविका से जुड़ी जानकारी एकत्र की जाएगी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूर्ण करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि प्रगणक एवं सुपरवाइजर की तैनाती प्रशिक्षण प्रारंभ होने से पूर्व ही सीएमएमएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आंकड़ों के संकलन में शुद्धता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सर्वाेपरि होनी चाहिए। जनगणना कार्य में लगे कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, तटस्थता एवं राष्ट्र सेवा की भावना के साथ करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमृता सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा, सीओ सीटी अरूण कुमार, उपजिलाधिकारी सचिव यादव सहित समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हुआ 'सम्पूर्ण ब्रम्हांड में विज्ञान सम्मत विधियों से उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति’ विषय पर व्याख्यान

Thu Apr 9 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी। मुख्य अतिथि डॉक्टर श्रीधर द्विवेदी ने छात्रों को दिए स्वस्थ रहने के कई सूत्र। नई दिल्ली : लाजपत नगर की शहीद हेमू कॉलोनी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर ‘सम्पूर्ण ब्रम्हांड में विज्ञान सम्मत […]

You May Like

advertisement