जिलाधिकारी ने बदायूं की तरफ से आने वाली काँवड़ यात्रा के मार्ग का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने बदायूं की तरफ से आने वाली काँवड़ यात्रा के मार्ग का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज बदायूं की तरफ से आने वाली काँवड़ यात्रा के मार्ग का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग लाइन बनाई जाए, जिससे जल चढ़ाने में कोई समस्या ना हो तथा मंदिरों में साफ-सफाई, विद्युत, पीने का पानी तथा श्रद्धालुओं को ठहरने आदि की उचित व्यवस्था रखी जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
निरीक्षण के दौरान कावड़ यात्रा के मार्गों पर यातायात व्यवस्था व कावड़ यात्रियों की सुविधा आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गये। इसके साथ ही कॉवड यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिये, जिससे कोई अप्रिय घटना घटित ना हो।
जिलाधिकारी ने बरेली-बदायूं की सीमा पर बने भव्य प्रवेश द्वार को भी देखा तथा उसकी प्रशंसा की। उन्होंने उपजिला अधिकारी को निर्देश दिए की प्रवेश द्वार में एक फ्लैक्सी लगाई जाए, उसमें मंदिर का प्रवेश तथा निकासी द्वार कहां से होगा वह भी दर्शाया जाए तथा जिन जगहों पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां हो गई हैं वहां पर कावड़ यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व झाड़ियां कटवा दी जाए। कावड़ियों हेतु लगाए गए पण्डाल में उनके बैठने, रुकने, पीने के पानी, खाना-पान व शौचालय व मोबाइल टॉयलेट आदि की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी आंवला विदुषी सिंह सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिव भक्तों के स्वागत में सजा शहर, प्रशासन ने जनपद में बनाए छः स्वागत द्वार

Sat Jul 12 , 2025
जिला प्रशासन कॉवड़ियों को भोजन, चिकित्सा, विश्राम स्थल, पेयजल व शौचालय आदि की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु लगाए जाएंगे पण्डाल जनपद में 123 प्रमुख स्थलों पर 62 नोडल अधिकारी मजिस्ट्रेट के रूप में किए गए हैं तैनात दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सनातन धर्म में श्रावण मास (सावन) का […]

You May Like

advertisement