आज़मगढ़:राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश की बैठक हुई आयोजित

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश की बैठक हुई आयोजित

आजमगढ़। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश की बैठक मंगलवार को शारदा चौराहा स्थित एक होटल के सभागार में जिलाध्यक्ष श्रीराम यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रधानों के समक्ष आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। राष्ट्रीय महासचिव डा. राजेश सिंह ने कहाकि प्रधानों के सामने वर्तमान समय में कई कठिनाईयां है लेकिन हमारे संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश प्रभारियों के द्वारा पंचायती राज निदेशक व अपर मुख्य सचिव से बीते 25 अक्टूबर को वार्ता कर प्रधानों की 8 सूत्रीय मांगों को मनवाने के लिए राजी कर लिया गया है। जिसमें मुख्य रूप से प्रधानों की मानदेय वृद्धि, वित्तीय, प्रशासनिक, वित्तीय प्रशसानिक अधिकारों में वृद्धि, प्रधानों के लिए कल्याण कोष, मनरेगा भुगतान का अधिकार एवं जिला योजना में दो प्रधानों का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से शामिल है। श्री सिंह ने कहाकि 28 अक्टूबर को संगठन का लखनऊ में कोई कार्यक्रम नहीं है। अपर मुख्य सचिव ने भी इसकी पुष्टि की है लेकिन कतिपय लोग संगठन को बदनाम करना चाह रहे है।
मंडल प्रभारी राम कुंवर यादव एवं पल्हनी ब्लाक के अध्यक्ष हरिश्चन्द्र यादव ने कहाकि संगठन हमेशा प्रधानों के हक की लड़ाई लड़ने का काम किया है और करता रहेगा। कुछ लोगों संगठन में फूट डालने की जो चाल चल रहे है, ऐसे लोगों को अब संगठन के पद से बर्खास्त किया जायेगा। इसी के क्रम में ही रानी की सराय ब्लाक इकाई को भंग कर दिया गया है। जिसका गठन जल्द कर दिया जायेगा।
बैठक को जाहिद आजाद, जाहिद खान, देवनाथ, श्रीराम यादव आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर विरेन्द्र यादव डबलू, जियालाल यादव, दीपक यादव, बृजनाथ सिंह, मटरू सिंह, राधेश्याम, रामेश्वर यादव, रामराज यादव, कवलधारी यादव, अजय कुमार, उमेश यादव, अमरेश यादव, हरिश्चन्द्र यादव, संजय यादव, राजकमल यादव, अजीत यादव, बच्चा सिंह, रविकांत मौर्य, वीर बहादुर, मनोज राय, ब्रिजेश यादव, रविन्द्र यादव, विजय, रामसमुझ राजभर, अनिल जैसवार, नरेन्द्र सिंह इन्दू सिंह, पिंकी मौर्य, बिन्दू राम, सोभनाथ बिंद, सुकलेश कुमार, डब्बू सिंह, इकबाल उर्फ चुन्नू, अरशाद, दानिश, रमावती, मंजू, प्रमोद कुमार, बलराम चौहान, प्रेम कुमार सिंह, छोटू राजभर, कमलेश राम, जुलमी यादव, संतोष सहित आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

बाइट :- डा. राजेश सिंह राष्ट्रीय महासचिव

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्राह्मण सभा फिरोजपुर के पदाधिकारियों ने भगवान श्री परशुराम वाटिका में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए उच्च अधिकारियों को सौंपे मांग पत्र

Wed Oct 27 , 2021
फिरोजपुर 25 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:- श्री ब्राह्मण सभा रज़ि 0244 फिरोजपुर शहर की सभा के पदाधिकारियों ने भगवान श्री परशुराम वाटिका नजदीक बस सटैड जिसका रखरखाव श्री ब्राह्मण सभा रज़ि के 2017 को शहर की सुंदरता के दरिषटीकोण 03पार्क दिये गये जिसको ब्राह्मण सभा ने तह दिल […]

You May Like

advertisement