शिक्षा विभाग के द्वारा चयनित समन्वयकों की बैठक

शिक्षा विभाग के द्वारा चयनित समन्वयकों की बैठक

हाजीपुर(वैशाली)शिक्षा विभाग के द्वारा जारी निर्देश पर जिले के जन्दाहा प्रखंड के नव चयनित संकुल समन्वयकों की बैठक प्रखंड संसाधन केन्द्र जन्दाहा के सभागार में हुई।बैठक में सभी उपस्थित समन्वयकों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीतेश्वर महतो के द्वारा कर्तव्य का पाठ पढ़ाया गया।वहीं सभी समन्वयकों को अपने अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठापूर्वक करने को कहा।बैठक में नव चयनित सभी 23 समन्वयक उपस्थित हुए।विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सबसे वरीय शिक्षक को समन्वयक व उस संकुल के उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक को संचालक बनाया गया है।जिसमें जन्दाहा प्रखंड के 21 पंचायत व नगर पंचायत जन्दाहा में दो समन्वयक बने हैं।नगर पंचायत जन्दाहा के रामअवतार सहाय उच्च विद्यालय जन्दाहा के समन्वयक उत्क्रमित मध्य विद्यालय जन्दाहा बालक के प्रधानाध्यापक त्रिवेणी प्रसाद व अरनियां मठ उच्च विद्यालय के समन्वयक त्रिलोकी नाथ साह को चयनित किया गया।जबकि पीरापुर में राम सुन्दर राम,बेदौलिया में राजकुमार राम,डीह बुचौली रामानंद राम,चांद सराय में अरूण कुमार साह,महिसौर में राम इश्वर,अदलपुर में विजय रजक,हरि प्रसाद में संजय कुमार,सोहरथी में अनिता राय,लोमा में शिव कुमार के अलावा राजीव रंजन,लक्ष्मण राम,परमानंद कुमार,उमेश प्रसाद,विनीत कुमार,परमेश्वर शर्मा,राजीव कुमार सिंह,गौरव कुमार नीरज,पारस नाथ ठाकुर आदि को भी समन्वयक चयनित किया गया है।बैठक में लेखा सहायक भोला पासवान,शिक्षक सीतेश कुमार सिंकू आदि उपस्थित थे।
साथ में फोटो

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>गाली गलौच करते हुए कर दी मारपीट</em>

Sun Feb 5 , 2023
गाली गलौच करते हुए कर दी मारपीट रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्ववेदी कोंच जालौन कोंच(जालौन)मुहल्ला प्रताप नगर निवासिनी निशा पत्नी भूरे ने दिन शनिवार को कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि घटना दिनांक 4 फरवरी 2023 समय करीब सुबह 8 बजे की है जब […]

You May Like

Breaking News

advertisement