भेंट मुलाकात कार्यक्रम : विधानसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 56 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

 जांजगीर-चाम्पा 12 नवम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विधानसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज कुल 107 कार्यों के लिए लागत राशि 56 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने लगभग 25 करोड़ रुपए के 81 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लगभग 31 करोड़ रुपए के 26 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा लोकार्पण किये जाने वाले कार्यों में नगर पालिका परिषद चांपा के 7 कार्य लागत राशि 19.0 करोड़ रुपए, ग्राम पंचायत के 14 कार्य लागत राशि 1.46 करोड़ रुपए, लोक निर्माण विभाग के 1 कार्य लागत 6.17 करोड़ रुपए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 1 कार्य लागत राशि 0.65 करोड़ रुपए और सी.जी.एम.एस.सी के 3 कार्य लागत राशि 3.91 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण किया गया।

25.08 करोड़ रुपए लागत के विभिन्न कार्याें का हुआ भूमिपूजन

इसी प्रकार सहकारिता बैंक के 6 कार्य लागत राशि 1.53 करोड़ रुपए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 3 कार्य लागत राशि 0.66 करोड़ रुपए, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के 54 कार्य लागत राशि 9.82 करोड़ रुपए, हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर के 1 कार्य लागत राशि 0.78 करोड़ रुपए, नगर पालिका परिषद चांपा के 1 कार्य लागत राशि 3 करोड़ रुपए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 3 कार्य लागत राशि 3.17 करोड़ रुपए, कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 9 कार्य लागत राशि 5.04 करोड़ रुपए, सी.जी.एम.एस.सी के 1 कार्य लागत राशि 0.61 करोड़ रुपए, ग्राम पंचायत के 3 कार्य लागत राशि 0.43 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>मुख्यमंत्री श्री बघेल भेंट-मुलाकात में जांजगीर जिले के ग्राम सिवनी में ग्रामीणों से हुए रूबरू</strong>

Sat Nov 12 , 2022
अच्छी पुस्तकें बौद्धिक एवं व्यक्तित्व विकास के साथ चेतना का करती हैं संचार: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेलमुख्यमंत्री श्री बघेल ने विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत लाभान्वित बच्चे शिवंत कश्यप को गोद में उठाकर दुलारासिवनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर की पदस्थापना, डिपरीपारा में बिजली सब-स्टेशन, सर्व सुविधायुक्त मंगल भवन […]

You May Like

Breaking News

advertisement