Uncategorized

मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का किया गया आयोजन

रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का किया गया आयोजन

रायबरेली:- 22 फरवरी 2026
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा माननीय कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के अनुमोदनोपरांत, माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली श्री अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में राजकीय इण्टर कालेज, रायबरेली में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा विधिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश रायबरेली श्री अमित पाल सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय भूपेन्द्र राय, मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, नोडल अधिकारी लोक अदालत अमित कुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी नवीन चन्द्रा व जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार द्वारा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किये गये। लाभार्थियों को ट्रैक्टर, छिड़काव कृषि ड्रोन, ट्राई साइकिल, मछली विक्रय हेतु मोपेड, कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत स्वीकृति पत्र, आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना अन्तर्गत स्वीकृति पत्र, पॉपकार्न मशीन, पॉली हाउस, उद्यम ऋण, डेमो चेक व विभिन्न योजनाओं के लाभों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवासीय ग्रामीण योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को डेमो चाभी, स्वरोजगार योजना के प्रमाणपत्र, कृषि विभाग द्वारा कृषि यन्त्रों व विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को डेमो चेक प्रदान किये गये। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह द्वारा बताया गया कि सेवा मानवता का मूल है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। इसके अतिरिक्त जनपद न्यायाधीश द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यो पर भी प्रकाश डाला गया। अन्य गणमान्य व्यक्ति ने भी लाभार्थियों को बधाई व शुभकामनायें दी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमोद कंठ के द्वारा सभी लाभार्थियों व आगन्तुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के सभी न्यायिक अधिकारी, ए0डी0एम0(वि0/राजस्व) रायबरेली, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, उप मुख्यचिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द, क्षेत्राधिकारी महराजगंज, विधि छात्र, पैनल अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल के अधिवक्ता पराविधिक स्वयं सेवकगण तथा भारी संख्या में लाभार्थी व लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel