मेहनगर अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार में डूबे नायब तहसीलदार के विरुद्ध एक बार फिर प्रदर्शन कर किया विरोध

मेहनगर अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार में डूबे नायब तहसीलदार के विरुद्ध एक बार फिर प्रदर्शन कर किया विरोध

मेहनगर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त नायब तहसीलदार के विरुद्ध एक बार फिर प्रदर्शन कर विरोध किया। जिसमें नायब तहसीलदार हटाओ तहसील बचाओ के नारे भी लगाए गए। यह प्रदर्शन लगभग 4 महीने से किया जा रहा है। जिसके बाबत अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजनाथ यादव ने बताया कि यदि नायब तहसीलदार को यहां से हटाया नहीं गया तो हम लोगों का प्रदर्शन चलता रहेगा। पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि यदि इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो हम लोग सड़क पर उतर कर चक्का जाम भी करेंगे।
इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजनाथ यादव ,मंत्री श्याम बिहारी ,पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, पूर्व मंत्री अशोक यादव, राजबहादुर सिंह, विनोद सिंह, जयप्रकाश यादव, राम सुधार सरोज, विक्रान्त सिंह, सौरभ सिंह ,हीरालाल यादव, दूधनाथ चौधरी, विनोद राम ,बजरंगी मौर्य, रामनिवास यादव, अच्छेलाल, ज्योति सिंह, योगेंद्र सरोज ,वीरेंद्र पांडे, विनोद पांडे दिलीप राम रमेश राम, तेज प्रताप सिंह, प्रमोद दुबे, अजय कुमार, शिवानंद सिंह, जयनरायन सिंह ,आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: नगर पंचायत लालकुआं में भ्र्ष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया,

Fri Dec 16 , 2022
लालकुआंरिपोर्ट:- जफर अंसारी नगर पंचायत लालकुआं में भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बॉबी सम्मल के नेतृत्व में तमाम युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। धरना प्रदर्शन के 29वे दिन क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement