मैसी एवं अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के सदस्यों ने की 51 कन्याओं की पूजा

मैसी एवं अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के सदस्यों ने की 51 कन्याओं की पूजा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

नवरात्र पूजन वैदिक युग से पहले से आ रही परंपरा है : राजेश सिंगला
सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) का निरंतर 51 कन्या पूजन जारी।

कुरुक्षेत्र, 26 मार्च : आधुनिक युग में भी नवरात्र पर्व के दौरान कन्या पूजन का बड़ा महत्व है। शुभ कार्यों का फल प्राप्त करने के लिए कन्या पूजन किया जाता है। सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) द्वारा नवरात्रों के पांचवें दिन भी वात्सल्य वाटिका कन्या पूजन समारोह का आयोजन कर 51 कन्याओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी हरि ओम दास परिव्राजक ने की।
इस मौके पर अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला एवं महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी) के प्रधान विनय गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने विशेष तौर पर कन्या पूजन में भाग लिया। प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने कहा कि नवरात्र वैदिक युग से भी पहले से चली आ रही परंपरा है। ऋग्वेद के देवी सूक्त तथा सामवेद के रात्रि सूक्त में शक्ति की साधना का वर्णन है। उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक, आत्मिक, मानसिक, बौद्धिक सभी प्रकार की शक्ति प्राप्त करने हेतु उपवास, संयम, नियम, भजन, पूजन, साधना आदि का विधान हमारे पूर्वजों ने किया था। नौ कन्याओं को नौ देवियों के प्रतिबिंब के रूप में पूजन के बाद ही भक्त का नवरात्र व्रत पूरा होता है।
स्वामी हरि ओम दास परिव्राजक ने नवरात्रों में निरंतर किए जा रहे कन्या पूजन कार्य के लिए सेवा ट्रस्ट टीम को बधाई दी और कहा कि समाज में इस तरह की पहल लगातार चलती रहनी चाहिए। सेवा ट्रस्ट यूके भारत के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने बताया कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए नवरात्रों में नई पहल शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि मां दुर्गा का पांचवा स्वरूप मां स्कंदमाता का है। धार्मिक ग्रंथों में स्कंदमाता को मोक्ष के द्वार खोलने वाली और परम सुखदायी के रूप में पूजा जाता है। मां अपने भक्तों की समस्त इच्छाओं की पूर्ति करती हैं।
मैसी के प्रधान विनय गुप्ता, दिलबाग सौथा व कपिल मित्तल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा प्रतिदिन 51 कन्याओं को अलग अलग जगह में कार्यक्रम कर सम्मानित किया जा रहा है। ट्रस्ट लगातार स्कूली बच्चों, वृद्धाश्रमों, झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले लोगों, ग्रामीण महिलाओं, आशा वर्कर्स, स्वास्थ्य कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों, खिलाडियों, रक्तदाताओं को भी समय समय पर सम्मानित करती रहती है। योगेश गर्ग ने बताया कि सेवा ट्रस्ट अभी तक 720 से ज्यादा कार्यक्रम कर 2.90 लाख लोगों में डाबर बूस्टर किट वितरित कर चुका है। आज के कार्यक्रम में अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से सभी कन्याओं को डाबर रियल जूस, शैम्पू, टूथपेस्ट, टूथब्रश, हेयर आयल, शहद आदि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मैसी के संरक्षक जंग बहादुर सिंगला, श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के कोषाध्यक्ष कपिल मित्तल, अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश संगठन सचिव मुनीष मित्तल, अग्रोहा धाम वैश्य समाज के प्रदेश सचिव योगेश गर्ग, विजय गर्ग, दिलबाग मास्टर, विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव चौधरी, चीकू सिंगला इत्यादि मौजूद रहे।
नवरात्र कन्या पूजन उपरांत कन्याओं को उपहार वितरित करते हुए एवं कन्याओं के साथ संस्थाओं के सदस्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाबालिग से रेप का आरोपी हुआ बरी : राधेश्याम वधवा

Sun Mar 26 , 2023
नाबालिग से रेप का आरोपी हुआ बरी : राधेश्याम वधवा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 होली में लड़ाई के बाद हुआ था बलात्कार का केस दर्ज। कुरुक्षेत्र, 26 मार्च : कुरुक्षेत्र के एडवोकेट राधेश्याम वधवा ने बताया कि गत वर्ष कुरुक्षेत्र जिला के थाना पिहोवा के […]

You May Like

Breaking News

advertisement