मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन एडीओ व पूर्व प्रधान पर की कार्यवाही की मांग

मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन एडीओ व पूर्व प्रधान पर की कार्यवाही की मांग
✍️, gursahaiganj se Prashant Trivedi ke sath Siddharth Gupta
भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय कुलदीप पांडे निर्देशानुसार वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नीरज दुबे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री महोदय को संबोधित ज्ञापन विकास खंड अधिकारी अखिलेश तिवारी को सौंपा गया।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों युवा कार्यकर्ता व महिलाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विकास खंड अधिकारी तालग्राम को दिया, जिसमें अत्यधिक बारिश होने के कारण धान, बाजरा, मक्का आदि फसलों की हुई बर्बादी का आकलन कर किसानों को मुआवजा मुहैया कराने की मांग के साथ-साथ सरकार द्वारा छात्रों के लिए लागू की गई स्मार्टफोन, टेबलेट, व लैपटॉप वितरण योजना से वंचित छात्रों को जल्द से जल्द योजना से लाभान्वित कराए जाने, तालग्राम की ग्राम पंचायत सकरवारा-बगुलिहाई में सामुदायिक शौचालय में केयर टेकर के पद पर ए.डी.ओ. आई.एस.बी. संजय दोहरे व पूर्व प्रधान मनोज कनौजिया द्वारा फर्जी व अपात्र महिला के नियुक्त दिखा कर प्रशासन को गुमराह कर धोखाधड़ी करने पर कार्यवाही की मांग करते हुए पात्र विधवा महिला विमला देवी की नियुक्त कराए जाने एवं ए.डी.ओ. (आई.एस.बी.) संजय दोहरे द्वारा महिलाओं पर जोर दबाव बनाकर 30-30 हजार रुपए सीएलएफ खाते में ट्रांसफर कराया गया जिसे लिखित रूप से सार्वजनिक करने सहित महिला समूह सखियों एवं सामुदायिक शौचालय की केयरटेकर महिलाओं का मानदेय दिलाए जाने की मांग रखी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष (सैनिक मोर्चा) साबिर हुसैन, जिलाध्यक्ष (युवा मोर्चा) पुष्पेंद्र सिंह राठौर, नगर संगठन मंत्री गुरसहायगंज (युवा मोर्चा) संदीप सिंह, युवा किसान सेवक अंकित यादव, समूह सखी निर्मला राठौर, रीता देवी, सुमन यादव, सीमा, पूजा, सावित्री, सीता, केयरटेकर कृष्णा देवी, प्रियंका, उर्मिला, लक्ष्मी, कल्पना सहित दर्जनों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिरोजपुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत सभाकक्ष मंडल कार्यालय में हिंदी वाक प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Mon Sep 26 , 2022
फिरोजपुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत सभाकक्ष मंडल कार्यालय में हिंदी वाक प्रतियोगिता का किया गया आयोजन फिरोजपुर 26.09.2022 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:= फिरोजपुर मंडल में दिनांक 14/09/2022 से 29/09/2022 तक मनाए जा रहे राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत सभाकक्ष, मंडल कार्यालय/ फिरोजपुर में हिंदी वाक प्रतियोगिता का आयोजन […]

You May Like

advertisement